1. Home
  2. Tag "punjab"

पंजाब राज्यसभा चुनाव : ‘आप’ ने किया क्लीन स्वीप, हरभजन, राघव, संदीप, मित्तल व अरोड़ा निर्विरोध निर्वाचित

चंडीगढ़, 24 मार्च। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी बाजी मार ली। इस क्रम में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी विधायक राघव चड्ढा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के संकाय सदस्य संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव […]

पंजाब : सीएम भगवंत मान ने जारी किया भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर, बोले – विधायक या मंत्री को भी नहीं छोड़ेंगे

चंडीगढ़, 23 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जहां लोग रिश्वत मांगने वाले और अन्य कदाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों से संबंधित वीडियो साझा कर सकते हैं। एंटी करप्शन एक्शन लाइन – 9501200200 सीएम भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर हेल्पलाइन नंबर जारी […]

पंजाब : भगवंत मान कैबिनेट की पहली बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियों का एलान

चंडीगढ़, 19 मार्च। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव पारित किया। कुल 25 हजार सरकारी नौकरियों में से 10 हजार रिक्तियां पंजाब पुलिस में हैं और शेष 15 हजार अन्य विभागों से संबंधित हैं। 10 हजार रिक्तियां […]

पंजाब : मान के 10 मंत्रियों ने ली शपथ, दोपहर 2 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक

चंडीगढ़, 19 मार्च। पंजाब में आज भगवंत मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण हो गया है। मान कैबिनेट में कुल 10 मंत्री शामिल हुए हैं। चंडीगढ़ में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान […]

सीएम भगवंत मान का एलान – शहीद दिवस पर 23 मार्च को पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की शुरुआत होगी

चंडीगढ़, 17 मार्च। पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। इस क्रम में उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर यह हेल्पलाइन शुरू की जाएगी और प्रदेश के लोग ह्वाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार […]

क्रिकेटर हरभजन सिंह अब माननीय बनेंगे, पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

नई दिल्ली, 17 मार्च। देश के ख्यातिनाम पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अब माननीय बनने की कतार में शामिल हो गए हैं। दरअसल, उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा के लिए पंजाब से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी को इस माह के अंत तक राज्यसभा में पांच सीटें मिलने वाली हैं। भज्जी […]

निर्वाचन आयोग ने दी राहत : मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली, 10 मार्च। निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध गुरुवार को हटा लिया। आयोग ने एक बयान में कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि […]

विधानसभा चुनाव रुझान : यूपी, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत, गोवा में सबसे बड़ी पार्टी, पंजाब में ‘आप’ की आंधी

नई दिल्ली, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश सहित पांच चुनावी राज्यों में गुरुवार को जारी मतगणना के दोपहर के पहले ही तस्वीर साफ हो चुकी है। अब तक के रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा पूर्ण बहुमत के सहारे लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है जबकि […]

यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में मतगणना की तैयारियां पूर्ण, 50 हजार से ज्यादा अधिकारी तैनात

नई दिल्ली, 9 मार्च। भारत निर्वाचन आयोगन ने देश के पांच चुनावी राज्यों में गुरुवार, 10 मार्च को होने वाली मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच दिनभर की मतगणना के बाद शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है […]

एग्जिट पोल 2022 : यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा को बहुमत, पंजाब में ‘आप’ की सरकार, गोवा में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली, 7 मार्च। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब देशवासियों की निगाहें परिणाम पर जा टिकी हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में एक साथ 10 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन विभिन्न समाचार चैनलों और सर्वक्षेण एजेंसियों […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code