1. Home
  2. Tag "priyanka gandhi"

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी पद से मुक्त, पायलट बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शनिवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया। इसके तहत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सचिन पायलट को […]

पहलवानों के दंगल में कांग्रेस की एंट्री, साक्षी मलिक से मिली प्रियंका गांधी, कहा-‘मैं यहां एक महिला होने के नाते आई’

दिल्ली, 23 दिसंबर। पहलवानों के दंगल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। आने वाले समय में इस पूरे मामले पर सियासत गरमाने के आसार हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार बीते दिन ओलिंपिक विजेता पहलवानों से मुलाकात की। न्याय की लड़ाई में […]

”सही का साथ देना भारत की कर्तव्य”, गाजा पर जारी हमले का प्रियंका गांधी ने की निंदा

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजा पर ‘‘निर्मम तरीके से जारी बमबारी’’ की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक सदस्य होने के नाते यह भारत का कर्तव्य है कि वह सही का साथ दें और जल्द से जल्द संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव […]

प्रियंका गांधी की मांग – अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फलस्तीन में तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘स्वतंत्र दुनिया’ के नेताओं पर फलस्तीन में हजारों लोगों के ‘नरसंहार’ में मददगार होने का आरोप लगाया और मांग की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वहां तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए। वाड्रा ने इजराइल या ‘स्वतंत्र दुनिया’ के किसी भी देश का नाम लिए बिना स्थिति को […]

प्रियंका गांधी बोलीं – देश में ओबीसी की सही संख्या जानने के लिए जाति जनगणना जरूरी

भोपाल, 28 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सही संख्या जानने के लिए जाति जनगणना जरूरी है। उन्होंने मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले, वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 30 […]

फलस्तीन में युद्धविराम पर हुई वोटिंग में भारत की अनुपस्थिति पर प्रियंका गांधी ने जताई गहरी नाराजगी

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फलस्तीन में युद्धविराम पर हुई वोटिंग में भारत की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय मूल्यों की रक्षा हमारे सिद्धांत में रहा है और फलस्तीन में युद्धविराम के मुद्दे पर चुप रहकर हमारी सरकार ने गलत किया है। ‘मैं शर्मिंदा हूं […]

EC ने हिमंत बिस्वा सरमा और प्रियंका गांधी को जारी की कारण बताओ नोटिस, आपत्तिजनक टिप्पणियों पर मांगा जवाब

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी की है और दोनों नेताओं से 30 अक्टूबर, सोमवार की शाम पांच बजे तक जवाब पेश करने के लिए […]

भाजपा ने प्रियंका गांधी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, कांग्रेस नेता पर काररवाई की चुनाव आयोग से मांग

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को एक ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ एक्शन की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि प्रियंका चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता की सीमा को पार कर रही हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर को राजस्थान के […]

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष – ‘प्रधानमंत्री पद छोड़कर, क्या राजस्थान के मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं?’

जयपुर, 20 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान में उनके (मोदी के) नाम पर वोट मांगने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि क्‍या वह प्रधानमंत्री का पद छोड़कर, यहां आकर मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं? विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्वी […]

मध्यप्रदेश में भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

नई दिल्ली, 28 सितंबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के 20 साल के कुशासन में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। उज्जैन […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code