Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयप्रियंका गांधी की मांग - अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फलस्तीन में तत्काल संघर्षविराम...

प्रियंका गांधी की मांग – अंतरराष्ट्रीय समुदाय को फलस्तीन में तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘स्वतंत्र दुनिया’ के नेताओं पर फलस्तीन में हजारों लोगों के ‘नरसंहार’ में मददगार होने का आरोप लगाया और मांग की कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वहां तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए। वाड्रा ने इजराइल या ‘स्वतंत्र दुनिया’ के किसी भी देश का नाम लिए बिना स्थिति को भयावह बताया और कहा कि लगभग 10,000 आम लोगों का कत्लेआम हुआ है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “यह इतना भयावह और शर्मनाक है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। करीब 5,000 बच्चों समेत लगभग 10,000 आम लोगों का कत्लेआम हुआ है और पूरे के पूरे परिवार खत्म हो गए हैं। अस्पतालों एवं एंबुलेंस पर बमबारी की गई है, शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाया गया है और फिर भी ‘स्वतंत्र’ दुनिया के तथाकथित नेता फलस्तीन में नरसंहार का वित्त पोषण और समर्थन जारी रखे हुए हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कम से कम यह कदम तो उठाना चाहिए कि तत्काल संघर्षविराम कराया जाए, ‘‘अन्यथा इसका कोई नैतिक औचित्य नहीं बचेगा।’’ स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजराइली युद्धक विमानों ने रविवार तड़के गाजा पट्टी में एक शरणार्थी शिविर पर हमला किया, जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments