चंद्रयान-3 : प्रज्ञान रोवर के पास अब सिर्फ 7 दिन का समय शेष, फिर 14 दिनों तक चांद पर रहेगा अंधेरा
नई दिल्ली, 30 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर अपना एक सप्ताह पूरा कर लिया है। 23 अगस्त को लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से बाहर आए प्रज्ञान रोवर ने सल्फर (एस), और ऑक्सीजन (ओ) सहित कई रासायनिक तत्वों की उपस्थिति की पुष्टि की […]
