1. Home
  2. Tag "MLA"

भाजपा विधायक के बेटे से शिक्षिका परेशान, ‘घर से निकलने में लगता है डर, कार से पीछा करता है आरोपित’

आगरा, 1 जुलाई। आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के पुत्र लक्ष्मीकांत वर्मा के विरुद्ध शिक्षिका को धमकाने के आरोप में ताजगंज थाने में एक और अभियोग दर्ज किया गया है। शिक्षिका का आरोप है कि विधायक पुत्र उन पर पूर्व दर्ज कराए गए अभियोग को वापस लेकर समझौता करने का […]

कर्नाटक में सरकार गठन की प्रकिया शुरू, शिवकुमार ने आज शाम बुलायी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

बेंगलुरु, 18 मई। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर गुरुवार शाम यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण देकर कर्नाटक में नयी सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है हालांकि पार्टी के […]

मणिपुर: भाजपा के एक और विधायक ने प्रशासनिक पद से दिया इस्तीफा

इंफाल, 24 अप्रैल। मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और विधायक ने सोमवार को अपने प्रशासनिक पद से इस्तीफा दे दिया। इस महीने प्रशासनिक पद से इस्तीफा देने वाले ख्वाइरकपम रघुमणि इस पूर्वोत्तर राज्य में सत्तारूढ़ दल के चौथे विधायक हैं। उरीपोक के भाजपा विधायक ख्वाइरकपम रघुमणि ने मणिपुर नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी […]

झारखंड : भाजपा के पांच सांसद, तीन विधायक व पूर्व सीएम समेत 41 पर FIR, जानें क्या है मामला

रांची, 12 अप्रैल। सचिवालय घेरने का प्रयास, उपद्रव, पत्थरबाजी और बवाल के मामले में मंगलवार की देर रात रांची के धुर्वा थाने में कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर प्राथमिकी की गई। प्राथमिकी में भाजपा के पांच सांसद, तीन विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री सहित 41 नामजद व अन्य अज्ञात हजारों कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया […]

दिल्ली में विधायकों के वेतन में हुई बंपर बढ़ोत्तरी, अब मिलेंगे 90 हजार महीना, जानिए सीएम की सैलरी

नई दिल्ली, 13 मार्च। दिल्ली में विधायकों की सैलरी में इस साल बंपर बढ़ोत्तरी हुई। इसका साथ ही मंत्री-सीएम-स्पीकर-विपक्ष के नेताओं के वेतन में भी जमकर इजाफा हुआ। दरअसल, दिल्ली विधानसभा में जुलाई 2022 में विधायकों-मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सैलरी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास किया गया था। अब इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी […]

JDU ने पार्टी की नगालैंड इकाई को किया भंग, विधायक ने बिना पूछे ही दे दिया था भाजपा गठबंधन सरकार को समर्थन

पटना, 9 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बुधवार को नगालैंड में बड़ी कार्रवाई की है। जदयू ने अपनी नगालैंड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जदयू ने यह फैसला नगालैंड में इकलौते विधायक के पार्टी सुप्रीमो से बिना परामर्श किए भाजपा गठबंधन वाली सरकार को बगैर शर्त […]

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, 259 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे मतदाता

अगरतला, 16 फरवरी। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं। राज्य के लगभग 28.23 लाख मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये मतदाता 259 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। […]

यूपी : मुख्यमंत्री योगी की सरकार में अब्दुल्ला आजम सहित 7 विधायक अब तक गंवा चुके हैं अपनी विधायकी

लखनऊ, 16 फरवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अब्दुल्ला आजम खां उत्तर प्रदेश के 7वें ऐसे विधायक हैं, जिन्हें सजा मिलने के चलते अपनी विधायकी गंवानी पड़ी है। इसके अलावा एक राज्यसभा सदस्य की भी सदस्यता चली गई थी। बता दें कि अब्दुल्ला आजम एक ऐसे नेता हैं जिन्हें 17वीं व 18वीं दोनों विधानसभा में अपनी […]

पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर को MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया 100 रुपए का जुर्माना, जानें मामला

लखनऊ, 18 जनवरी। यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद रहे हरिनारायण राजभर को MP-MLA कोर्ट ने एक महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने राजभर पर 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा के ऐलान के बाद सेशन कोर्ट में जमानत की […]

मप्र : कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अप्राकृतिक कृत्य का भी लगा आरोप

भोपाल, 21 नवंबर। धार जिले में विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। 38 वर्षीय एक महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है। महिला का आरोप है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code