1. Home
  2. Tag "MAHARASHTRA"

महाराष्ट्र : एनसीपी नेता अजीत पवार ने EVM पर जताया भरोसा, कहा – देश में ईवीएम से छेड़छाड़ संभव नहीं

मुंबई, 8 अप्रैल। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) लीडर अजीत पवार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भरोसा जताते हुए उसके पक्ष में बयान दिया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से ईवीएम पर पूरा भरोसा है। अगर ईवीएम […]

कोझिकोड में ट्रेन में आगजनी करने का आरोपित महाराष्ट्र से गिरफ्तार, केरल से यूपी तक हो रही थी तलाश

रत्नागिरी, 5 अप्रैल। केरल के कोझिकोड में एक एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी करने का संदिग्ध आरोपित महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार को बताया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आरोपित शाहरुख सैफी को रत्नागिरी से पकड़ा। केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंच […]

रामनवमी पर सुलगा महाराष्ट्र : पुलिस का दावा- स्थिति नियंत्रण में, सात संदिग्ध गिरफ्तार

छत्रपति संभाजी नगर, 31 मार्च। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में हुई झड़प के बाद बुधवार आधी रात को हुए तनाव के मामले में शहर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर सात संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार से पांच सौ लोगों के खिलाफ मामला भी […]

NCP के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का दावा : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में गिर सकती हैं शिंदे-फडणवीस सरकार

मुंबई, 28 मार्च। सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष मामले की सुनवाई कर रहा है और राज्य में सरकार का भाग्य शीर्ष अदालत के फैसले पर निर्भर करता है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि सुप्रीम […]

महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी पुरानी पेंशन! सीएम शिंदे के आश्वासन पर सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

मुंबई, 20 मार्च। महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा के बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। राजपत्रित अधिकारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की […]

महाराष्ट्र में 8 लाख की रिश्वत लेते सहायक पुलिस निरीक्षक और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कोल्हापुर, 11 मार्च। महाराष्ट्र में कोल्हापुर एवं सांगली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने शनिवार तड़के संयुक्त रूप से काररवाई करते हुए जूना राजवाड़ा थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को आठ लाख रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सहायक […]

महाराष्ट्र : सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज

नासिक, 20 फरवरी। नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिंदे धड़े के पदाधिकारी योगेश बेलदार […]

महाराष्ट्र : पत्रकार शशिकांत की हत्या को लेकर संजय राउत ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

मुंबई, 11 फरवरी। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर रत्नागिरी के पत्रकार शशिकांत वारिशे की हत्या में निष्पक्ष जांच की मांग की। राउत ने अपने पत्र को ट्विटर पर भी सार्वजनिक किया, जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की […]

“नाना पटोले के इस्तीफे से गिरी महाराष्ट्र में MVA सरकार” शिवसेना के आरोपों पर कांग्रेस ने दिया जवाब

मुंबई, महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है। शिवसेना ने (उद्धव गुट) अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा है कि अगर नाना पटोले विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देते तो महाविकास अघाड़ी सरकार बच सकती थी। वहीं, शिवसेना के आरोपों पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने […]

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : गडकरी और फडणवीस को झटका, नागपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी परास्त

मुंबई, 2 फरवरी। महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर भाजपा समर्थित भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए यह झटका माना जा रहा है क्योंकि भाजपा के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code