1. Home
  2. Tag "Lok Sabha"

पीएम मोदी ने लोकसभा में दी चेतावनी – कांग्रेस के इकोसिस्टम को अब उसी की भाषा में जवाब मिलेगा

नई दिल्ली, 2 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई मैराथन चर्चा का मंगलवार को जवाब देते हुए कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर झूठ बोलने और देश की प्रगति को रोकने का आरोप भी लगाया। ‘जिन्हें भारत की […]

देश को सांप्रदायिक राजनीति से आजादी मिली, ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए भी जिम्मेदारी का पैगाम है, सदन में बोले अखिलेश यादव

नई दिल्ली, 2 जुलाई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में सकारात्मक राजनीति की जीत हुई और गत चार जून को सांप्रदायिक राजनीति से देश को आजादी मिली तथा ‘सामुदायिक राजनीति’ की शुरुआत हुई। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा […]

टी20 विश्व कप जीतने पर लोकसभा में भारतीय टीम को दी गई बधाई

नई दिल्ली, 1 जुलाई। लोकसभा ने टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत पर सोमवार को भारतीय टीम को बधाई दी और भविष्य के मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की यह विजय युवाओं और सभी खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी। भारत ने बारबाडोस के […]

लोकसभा में ओवैसी ने शपथ के बाद ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाया, भाजपा सांसद गंगवार ने कहा – ‘जय हिन्दू राष्ट्र’

नई दिल्ली, 25 जून। लोकसभा में मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के दौरान काफी नाटक देखने को मिला। दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद ‘जय फिलिस्तीन’ कहा। इस पर कुछ देर तक हंगामा होता रहा। उसके कुछ देर बाद उस […]

भाजपा के भर्तृहरि महताब लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, नए सदस्यों को दिलाएंगे शपथ

नई दिल्ली, 20 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर यह जानकारी दी। प्रोटेम स्पीकर के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन शुरू करने से पहले 66 वर्षीय भर्तृहरि महताब राष्ट्रपति मुर्मू के सामने […]

निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया भाजपा सरकार का ‘श्वेत पत्र’, UPA कार्यकाल में हुए 15 घोटालों का जिक्र

नई दिल्ली, 8 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व घोषणानुसार संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को मोदी सरकार की तरफ से लोकसभा में ‘श्वेत पत्र’ पेश कर दिया। सरकार यह श्वेत पत्र यूपीए सरकार के दौरान कथित आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ लेकर आई है। इसके विरोध में कांग्रेस आज दोपहर ‘ब्लेक पेपर’ […]

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से निपटने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पेश

नई दिल्ली, 5 फरवरी। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और अनियमितताओं से सख्ती से निपटने के प्रावधान वाला ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024’ सोमवार को लोकसभा में पेश किया। विधेयक में परीक्षाओं में अनियमितताओं से संबंधित अपराध के लिए अधिकतम 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक के […]

लोकसभा से कांग्रेस के 3 और सांसद निलंबित, संसद के शीतकालीन सत्र से अब तक 146 सांसद OUT

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर। संसद का शीतकालीन सत्र के समापन में सिर्फ एक दिन शेष है, लेकिन संसद की सुरक्षा में सेंध मामले पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर दोनों सदनों में हंगामा गुरुवार को भी जारी रहा। इस क्रम में डीके सुरेश, नकुल नाथ और दीपक बैज के रूप में […]

अब ‘मॉब लिंचिंग’ पर होगी फांसी की सजा, अमित​ शाह ने लोकसभा में इन कानूनों में किया बदलाव

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर। शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को आपराधिक कानूनों से संबंधित तीन विधेयक – भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा के बाद पारित कर दिए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन विधेयकों पर चर्चा का […]

शीतकालीन सत्र : फारूक अब्दुल्ला, थरूर और सुले समेत 49 सांसद लोकसभा से निलंबित, अब तक 141 सांसद OUT

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है और उस मसले को लेकर सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों पर काररवाई का सिलसिला भी जारी है। इस क्रम में मंगलवार को […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code