1. Home
  2. Tag "Lok Sabha elections"

जयराम ठाकुर का दावा- मुख्यमंत्री सुक्खू को लोकसभा चुनाव के बाद पद से हटा देगी कांग्रेस

शिमला, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 1 जून को होना है। इससे पहले प्रदेश की सियासत में खासी उथल-पुथल मची हुई है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने दावा किया है ”मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लोकसभा चुनाव के बाद पद से हटा दिया जाएगा। ” नेता […]

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची, तमिलनाडु व पुडुचेरी के प्रत्याशी शामिल

नई दिल्ली, 22 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें तमिलनाडु के 14 और पुडुचेरी के इकलौते उम्मीदवार के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक चेन्नै उत्तर से आर सी पॉल कनगराज, तिरूवल्लूर से पॉन […]

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, एक्ट्रेस ने किया टिकट मिलने का खुलासा

मुंबई, 22 मार्च। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेएनयू को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब उनके राजनीति में एंट्री लेने की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस बहुत जल्द किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकती हैं और इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। इस बात की जानकारी […]

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी से 9 उम्मीदवारों ने नाम किए तय, वाराणसी में PM मोदी को फिर टक्कर देंगे अजय राय

लखनऊ, 21 मार्च। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय कर दिए हैं। यदि सब कुछ अनुकूल रहा तो इन सीटों पर उम्मीदवारों की शुक्रवार को अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी। इन नौ उम्मीदवारों में दो दलित, दो मुस्लिम और पांच सामान्य वर्ग के हैं। कांग्रेस सूत्रों पर भरोसा करें […]

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने 57 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की, उम्मीदवारों में अधीर रंजन चौधरी भी शामिल

नई दिल्ली, 21 मार्च। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार की रात तीसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की इस सूची में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की लोकसभा सीटों को समाहित किया है। इनमें अधीर रंजन चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल हैं। अधीर रंजन को […]

लोकसभा चुनाव : भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, तमिलनाडु के 9 प्रत्याशियों में अन्नामलाई से लेकर सुंदरराजन तक

नई दिल्ली, 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गुरुवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में तमिलनाडु की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें तमिलनाडु भाजपा चीफ के. अन्नामलाई से लेकर दो दिन पहले तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने […]

लोकसभा चुनाव : सपा ने यूपी में 6 और उम्मीदवारों की घोषणा की, संभल व गौतमबुद्ध नगर के प्रत्याशी बदले

लखनऊ, 20 मार्च। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. में उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। इनमें छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। हालांकि इनमें संभल और गौतमबुद्ध नगर क्षेत्रों के लिए फिर से घोषित किए […]

बिहार में बड़ा बदलाव : पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, पत्नी रंजीत रंजन हैं कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी (JAP) का कांग्रेस में विलय कर दिया। पप्पू यादव और उनके पुत्र सार्थक ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में देश की सबसे पुरानी पार्टी की […]

लोकसभा चुनाव : टिकट बंटवारे को लेकर कर्नाटक भाजपा में विद्रोह, पूर्व डिप्टी सीएम ईश्वरप्पा ने खोला मोर्चा

बेंगलुरु, 20 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के निमित्त कर्नाटक में 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसके बाद राज्य इकाई में विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है और पूर्व उप मुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने मोर्चा खोल दिया है। बेटे कांतेश की जगह बोम्मई को टिकट न दिये जाने से नाराज […]

केरल प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा चुनाव की तारीख बदलने का आग्रह किया

तिरुवनंतपुरम, 19 मार्च। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन आयोग से केरल में मतदान की तारीख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है क्योंकि 26 अप्रैल को शुक्रवार है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए अहम दिन होता है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन और विधानसभा में विपक्ष […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code