1. Home
  2. Tag "KARNATAKA"

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में जारी है हिजाब पर ‘हथौड़ा’, 6 मुस्लिम छात्राएं निलंबित

बेंगलुरु, 4 जून। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में अधिकारियों ने कई चेतावनियों के बावजूद हिजाब पहनने के आरोप में गुरुवार को 6 मुस्लिम छात्राओं को निलंबित कर दिया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में 12 छात्राओं को कक्षाओं में भाग लेने के दौरान हिजाब पहनने के लिए स्कूल से वापस भेज दिया गया था। एक […]

कर्नाटक : कलबुर्गी में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जल मरे

बेंगलुरु, 3 जून। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शुक्रवार को सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जब एक निजी बस में आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा […]

कर्नाटक में फिर भड़का हिजाब विवाद, मैंगलोर यूनिवर्सिटी ने हेडस्कार्फ पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

मैंगलोर, 27 मई। मौजूदा यूनिफॉर्म नियम में संशोधन करते हुए मंगलौर यूनिवर्सिटी ने परिसर में और कक्षाओं के भीतर हेडस्कार्फ पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। यूनिवर्सिटी के इस फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा है। हेडस्कार्फ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के मंगलौर यूनिवर्सिटी सिंडिकेट के निर्णय को छात्रों और संकाय सदस्यों दोनों के प्रतिरोध और […]

लाउडस्पीकर विवाद : कर्नाटक में एक हजार से अधिक मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ

बेंगलुरु, 9 मई। कर्नाटक में मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल के विरोध में सोमवार को राज्य भर के एक हजार से अधिक मंदिरों में सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और सुप्रभात भजन बजाये गये। बेंगलुरु, मैसूर, मांड्या, बेलगाम, धारवाड़, हुबली, कलबुर्गी और राज्यभर […]

कर्नाटक : सीएम बोम्मई बोले – 2023 के विधानसभा चुनाव में डूब जाएगी कांग्रेस पार्टी, नहीं बचेगा नामोनिशान

बेंगलुरु, 17 अप्रैल। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के साथ अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी डूब जाएगी और उसका कोई नामोनिशान नहीं बचेगा। सीएम बोम्मई ने भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए […]

कर्नाटक : ठेकेदार आत्महत्या मामले में मंत्री ईश्वरप्पा ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरु, 15 अप्रैल। कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा की कुर्सी आखिरकार चली गई और उन्हें न चाहते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। बेंगलुरु में शुक्रववार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ लंबी बैठक के बाद ईश्वरप्पा इस्तीफे के लिए राजी हुए। बताया जा रहा है कि ईश्वरप्पा और […]

कर्नाटक : पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा ने की इस्तीफे की घोषणा, ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या मामले में आया था नाम

बेंगलुरु, 14 अप्रैल। उडुपी में एक ठेकेदार संतोष पाटिल की कथित आत्महत्या मामले में खुद का नाम सामने आने के बाद विवादों में घिरते जा रहे कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने गुरुवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। ईश्वरप्पा पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने ही […]

कर्नाटक : बेंगलुरु के 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल संदेश के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

बेंगलुरु, 8 अप्रैल। बेंगलुरु शहर के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ‘ई-मेल’ के जरिए मिले संदेश के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंत ने मीडिया को बताया, ‘बेंगलुरु के बाहरी इलाके […]

कर्नाटक : पूर्व सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ भूमि अधिग्रहण में भ्रष्टाचार के एक मामले में केस दर्ज करने का आदेश

बेंगलुरु, 31 मार्च। बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ भूमि से संबंधित एक मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक ‘विशेष आपराधिक मामला’ दर्ज करने का आदेश दिया है। यह मामला उस समय का है, जब येदियुरप्पा 2006-07 में भारतीय जनता पार्टी भाजपा-जनता दल (सेक्लुर) गठबंधन […]

कर्नाटक : भाजपा विधायक रेणुकाचार्य का विवादित बयान,  अब मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

बेंगलुरु, 26 मार्च। कर्नाटक के भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। रेणुकाचार्य ने दावा किया है कि मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं, इसलिए उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से मांग की है कि राज्य में सभी मदरसों पर प्रतिबंध लगा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code