1. Home
  2. Tag "jammu and kashmir"

जम्मू-कश्मीर : बीएसएफ ने अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

जम्मू, 3 जनवरी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने सोमवार को तड़के जम्मू-कश्मीर के अर्निया सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति आज सुबह अर्निया में भूले चाक पोस्ट के नजदीक बाड़ की ओर आ रहा है। सूत्रों […]

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में पाकिस्तान सेना की घुसपैठ विफल, एक घुसपैठिया ढेर

श्रीनगर, 2 जनवरी। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरण सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और एक घुसपैठिए को भी ढेर कर दिया। 28 माउंटेन डिवीजन के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल अभिजीत पेंढारकर ने रविवार को कुपवाड़ा में मीडिया को बताया कि […]

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा हमले में शामिल अंतिम आतंकी भी ढेर, 10 लाख का ईनामी था समीर डार

श्रीनगर, 2 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गत 29-30 दिसंबर की मध्यरात्रि में हुई मुठभेड़ के दौरान मारे गए तीन आतंकियों में एक पहचान समीर डार उर्फ हंजला भाई के रूप में की गई है। 10 लाख रुपये का ईनामी समीर डार भी वर्ष 2019 में पुलवामा के लेथपुरा में आतंकी हमले में शामिल […]

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.1

नई दिल्ली, 1 जनवरी। जम्मू-कश्मीर में शनिवार की शाम 6.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है और इसका केंद्र तजाकिस्तान सीमा  के पास अफगानिस्तान में 84 किलोमीटर दक्षिण पूर्व फायजाबाद रहा। फिलहाल जान-माल की हानि किसी […]

माता वैष्णो देवी धाम हादसा : मृतकों में यूपी के 7 श्रद्धालु, जांच समिति एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट

जम्मू, 1 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी धाम में शनिवार को तड़के मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 12 श्रद्धालुओं में सर्वाधिक सात दर्शनार्थी उत्तर प्रदेश के थे। उनके अलावा दिल्ली के तीन और हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के एक-एक श्रद्धालु की जान गई। प्राधिकारियों द्वारा जारी […]

माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जम्मू, 1 जनवरी। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी धाम में नव वर्ष के पहले दिन शनिवार को तड़के दर्शनार्थियों की भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। नव वर्ष के पहले दिन भोर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के बीच हुआ हादसा जम्‍मू-कश्‍मीर के […]

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, चार सुरक्षाकर्मी घायल

श्रीनगर, 31 दिसम्बर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक पर मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर के पंथा चौक पर कल मुठभेड़ शुरू होने से कुछ ही घंटों पहले दक्षिण कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के […]

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया ढेर

श्रीनगर, 25 दिसंम्बर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के चौगाम इलाके में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम घेराबंदी एवं तलाश अभियान चला रही […]

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, लगातार हो रही फायरिंग

श्रीनगर, 24 दिसम्बर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के अरवानी के मुमन्हल इलाके में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की उपस्थिति की […]

जम्मू कश्मीर में बिजली कर्मियों ने किया हड़ताल, मचा हाहाकार, सेना ने संभाला मोर्चा

जम्मू, 20 दिसम्बर। जम्मू कश्मीर में बिजली के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की तीन दिनों से जारी हड़ताल से मचे हाहाकार को देखते हुए उप राज्यपाल प्रशासन के हाथ पांव फूंलते देख सेना ने जम्मू के साथ लगते मीरा साहिब, गलैडनी ग्रिड स्टेशनों पर जिम्मेदारी संभाल ली है।सेना की 237 इजीनियर्स कोर ने रविवार […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code