भारत-पाक तनाव के बीच चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद, उत्तराखंड सरकार का आदेश
उत्तरकाशी, 10 मई। चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ की सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की सारी हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद हैं। ये सेवाएं अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगी। […]
