1. Home
  2. Tag "india"

अनुच्छेद 370 हटने का प्रभाव – संयुक्त राष्ट्र ने 2010 के बाद सेपहली बार अपनी दागी लिस्ट से भारत का नाम हटाया

नई दिल्‍ली, 29 जून। जम्‍मू-कश्‍मीर को मुख्यधारा में लाने की केंद्र सरकार की कोशिश सफल होती प्रतीत रही हैं। इसकी एक बानगी यह है कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने वर्ष 2010 के बाद पहली बार अपनी चिंताजनक रिपोर्ट से भारत का नाम हटा दिया है। सशस्त्र संघर्ष वाले क्षेत्रों में बच्चों की स्थिति पर संयुक्त […]

‘एकजुटता और सद्भाव की भावना रहे कायम’, पीएम मोदी ने कुवैत के प्रिंस को पत्र लिखकर दी बकरीद की मुबारकबाद

नई दिल्ली, 29 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन आप सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए। साथ ही हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव की भावना को भी कायम रखे। वहीं, पीएम मोदी ने ईद उल-अजहा के मौके पर कुवैत के […]

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का कार्यक्रम घोषित, भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा

मुंबई, 27 जून। भारत में इस वर्ष अक्टूबर-नवम्बर में प्रस्तवित आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप के मैचों का कार्यक्रम मंगलवार को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया। पांच अक्टूबर से 46 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट के मुकाबले देश में कुल 10 स्थानों पर खेले जाएंगे। 19 नवम्बर को अहमदाबाद में […]

भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा से पूछा, ‘‘देश में क्या चल रहा है?’’

नई दिल्ली, 26 जून। अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और अन्य नेताओं से पूछा कि देश में क्या चल रहा है? मोदी अमेरिका और मिस्र की छह दिवसीय यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौटे। […]

अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में बोले पीएम मोदी-भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य देंगे

वाशिंगटन, 23 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत और अमेरिका की साझेदारी विश्व के हित में है और दोनों देश मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य और भविष्य को बेहतर दुनिया देंगे। पीएम मोदी ने गुरूवार को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित […]

अमेरिका की तरह विविधतापूर्ण लोकतंत्र है भारत, द्विपक्षीय संबंधों पर काम जारी रखेंगे : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 21 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका की तरह ही भारत भी एक विविधतापूर्ण लोकतंत्र है और दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों पर काम करना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर […]

मियांदाद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- मैं कभी भी कोई मैच खेलने इंडिया नहीं जाता

कराची, 19 जून। दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि पाकिस्तान को इस साल होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) विश्व कप सहित अन्य मुकाबलों के लिए तब तक पड़ोसी देश में नहीं जाना चाहिए जब तक कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी टीम को […]

Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्सी का बड़ा दावा- ‘भारत सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान कई अकाउंट ब्लॉक करने का डाला था दबाव’

नई दिल्ली, 13 जून। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को कवर करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करने का दबाव डाला गया था। इतना ही नहीं Twitter पर उन सभी अकाउंट को भी बंद करने के लिए कहा गया था जो आंदोलन के लिए सरकार […]

चीन में बचे आखिरी भारतीय पत्रकार को देश छोड़ने का आदेश, भारत में भी अब सिर्फ एक चीनी पत्रकार

नई दिल्ली, 12 जून। चीन ने देश में बचे आखिरी भारतीय पत्रकार को देश छोड़ने का निर्देश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के रिपोर्टर को इसी माह देश छोड़ने का निर्देश दिया है। ड्रैग ने चीनी पत्रकारों के साथ अनुचित बर्ताव का भारत पर लगाया […]

नेपाल की हरकत : ‘अखंड भारत’ के विरोध में ‘ग्रेटर नेपाल’ का नक्शा, हिमाचल-बंगाल के कुछ हिस्सों को नेपाल का बताया

नई दिल्ली, 9 जून। बीते दिनों भारत के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने अखंड भारत के नक्शे पर भारत का साथ दिया था। लेकिन अब नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने ग्रेटर नेपाल का एक मैप जारी किया है। इस मैप में हिमाचल के पश्चिमी कांगड़ा […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code