1. Home
  2. Tag "india"

पीएम मोदी बोले – भारत उन देशों के हितों को भी आगे बढ़ा रहा है, जो G20 में शामिल नहीं हैं

नई दिल्ली, 6 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की मेजबानी में इसी सप्ताहांत (9-10 सितम्बर) आयोजित G20 शिखर सम्मेलन से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि भारत विकासशील दुनिया के हितों को भी आगे बढ़ा रहा है, जिसमें जी20 में प्रतिनिधित्व नहीं करने वाले अफ्रीकी संघ के देश भी शामिल हैं। पीएम मोदी ने […]

देश का नाम अब ‘इंडिया’ नहीं ‘भारत’ होगा? संसद के विशेष सत्र में प्रस्ताव ला सकती है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 5 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 18 सितम्बर से प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र के दौरान देश का ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ करने के लिए एक नया प्रस्ताव ला सकती है। हालांकि अब तक न तो विशेष सत्र का एजेंडा जारी किया गया है और न ही […]

अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बाद आने वाली थीं भारत

नई दिल्ली, 5 सितंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन भारत में होने वाले G20 समिट में शामिल होने वाले थे। वहीं भारत आने से दो दिन पहले ही फर्स्ट लेडी जिल बाइडन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन की रिपोर्ट निगेटिव है। G20 सम्मेलन इस साल 9 और […]

उदयनिधि के विवादित बयान पर अमित शाह का हमला – संस्कृति और सनातन धर्म का अपमान कर रहा INDIA

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का भाजपा समेत तमाम दलों के नेताओं ने विरोध किया है। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान के डूंगरपुर में रैली को संबोधित […]

RSS प्रमुख भागवत के बयान पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य की तीखी प्रतिक्रिया, बोले – भारत कभी हिन्दू राष्‍ट्र नहीं रहा

लखनऊ, 2 सितम्बर। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा हिन्दू राष्‍ट्र को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्‍ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत हिन्दू राष्‍ट्र नहीं है और न पहले कभी रहा। यह एक संप्रभु राष्‍ट्र है और यहां रहने […]

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के बाद नेताओं ने भरी हुंकार – मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

मुंबई, 1 सितम्बर। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस (INDIA) की तीसरी बैठक शुक्रवार को यहां ग्रैंड हयात होटल में संपन्न हो गई। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और […]

विपक्षी गठबंधन INDIA ने बनाई 13 सदस्यों की समन्वय समिति, स्लोगन भी तैयार – ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’

मुंबई, 1 सितम्बर। विपक्षी गठबंधन INDIA की यहां आहूत तीसरी बैठक के दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को 13 सदस्यों की समन्वय समिति के गठन का फैसला लिया गया है। इसी क्रम में गठबंधन ने अपना नारा भी फाइनल कर लिया है। इस स्लोगन में भारत और इंडिया दोनों को शामिल किया गया है। यह […]

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- विदेश में भारत को बदनाम करते हैं

जाजपुर, 31 अगस्त। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘‘विदेश में भारत को बदनाम करते हैं।’’ ओडिशा के जाजपुर जिले में बुधवार को एक कार्यक्रम से इतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी ‘‘मानसिक दिवालियापन दिखा रहे हैं […]

चीन के नए नक्शे पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, विदेश मंत्रालय ने कहा – इससे बॉर्डर के सवाल मुश्किल हो जाते हैं

नई दिल्ली, 29 अगस्त। भारत ने चीन द्वारा नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, “हमने आज चीन के तथाकथित 2023 के ‘स्टैंडर्ड मैप’ पर चीनी पक्ष के सामने कड़ा विरोध […]

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले सत्र में बोले पीएम मोदी – ‘भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है’

जोहानेसबर्ग, 23 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में कहा कि ब्रिक्स को भविष्य के लिए तैयार करना होगा। भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है और हम इस पर आम सहमति के साथ आगे बढ़ने का स्वागत करते हैं। पीएम मोदी ने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code