1. Home
  2. Tag "I.N.D.I.A"

I.N.D.I.A. गठबंधन पर नीतीश का प्रहार – ‘मैंने बहुत कोशिश की नाम बदलवाने की, वो माने ही नहीं’

पटना, 31 जनवरी। भाजपा के साथ मिलकर रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार की सत्ता संभालने के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नामकरण को लेकर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की जगह कोई और नाम रखने की मांग कर रहे थे, […]

नीतीश कुमार खो चुके विश्वसनीयता, खतरे में I.N.D.I.A. गठबंधन, प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह

गाजियाबाद, 27 जनवरी। बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इसके लिए उनके फैसले और वो खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना INDIA […]

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 25 जनवरी से करेगी राज्य स्तरीय सम्मेलन, खरगे भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

नई दिल्ली, 23 जनवरी। कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने के मकसद से 25 जनवरी से देश भर में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है जिनमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बूथ से लेकर राज्य स्तर तक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश भरने का प्रयास करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी […]

नीतीश कुमार बनाए जा सकते हैं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के संयोजक, उद्धव और केजरीवाल भी सहमत

नई दिल्ली/पटना, 3 जनवरी। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के संयोजक के नाम का जल्द ही एलान होना है और इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बनती नजर आ रही है। इसी सप्ताह विपक्षी दलों की हो सकती है […]

‘2024 में I.N.D.I.A गठबंधन ही भाजपा को हराएगा’ सपा नेता शिवपाल यादव का दावा

लखनऊ, 14 दिसंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के औरैया जिले में बड़ा दावा करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन 2024 के लिए ही बना है। गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और भाजपा को हराएगा। सपा महासचिव ने एक निजी कार्यक्रम में शामिल […]

I.N.D.I.A. में शामिल विपक्षी दल बोले – गठबंधन पर पराजय का असर नहीं, लेकिन कड़ी मेहनत जरूरी

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर। लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे पांच राज्यों की कुल 680 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए अति उत्साहजनक है। वजह, हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों में जहां उसकी सरकार बनने जा रही है वहीं दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार […]

स्टालिन का भाजपा पर हमला, कहा -विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से डरी हुई है भाजपा

चेन्नई, 2 नवम्बर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने विपक्षी दल के नेताओं के फोन कथित तौर पर हैक करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. से डरी हुई है और उसे आगामी लोकसभा चुनाव में पराजय […]

नीतीश कुमार ने जताई नाराजगी, बोले – कांग्रेस का I.N.D.I.A. पर ध्यान नहीं, वो तो विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गई है

पटना, 2 नवम्बर। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के प्रमुख सूत्रधार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का ध्यान आजकल गठबंधन को मजबूत बनाने में नहीं है बल्कि उसका सारा ध्यान विधानसभा चुनावों में केंद्रित होकर रह गया है। नीतीश ने बेहद नाराजगी भरे लहजे […]

‘पत्रकारों के नहीं, राहुल गांधी के बहिष्कार से होगा कांग्रेस का भला’, भाजपा ने कसा तंज

नई दिल्ली, 16 सितंबर। भाजपा ने विभिन्न समाचार चैनलों के 14 एंकर का बहिष्कार करने के विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के फैसले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मीडिया या किसी अन्य संस्थान से दूर रहने से उसे कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि वह राहुल गांधी का बहिष्कार […]

केजरीवाल बोले- ‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई

नई दिल्ली, 9 सितंबर। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विधानसभा उपचुनावों में सात में से चार सीट पर जीत हासिल करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘‘बहुत शक्तिशाली है’’ और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘बौखलाई हुई’’ है। दिल्ली के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code