Homeहिन्दीराजनीतिकेजरीवाल बोले- ‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा...

केजरीवाल बोले- ‘इंडिया’ गठबंधन बहुत मजबूत, उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा बौखलाई

नई दिल्ली, 9 सितंबर। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के विधानसभा उपचुनावों में सात में से चार सीट पर जीत हासिल करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘‘बहुत शक्तिशाली है’’ और इसी लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘बौखलाई हुई’’ है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उपचुनाव परिणाम संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बहुत शक्तिशाली है। भाजपा की बौखलाहट का यही कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम ही बदल देना चाहती है।’’

उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित कुल छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की शुक्रवार को हुई घोषणा के बाद भाजपा के हिस्से में तीन सीट, जबकि विपक्षी दलों के खाते में चार सीट आईं।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) में शामिल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के हिस्से में एक-एक सीट आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments