1. Home
  2. Tag "Hindi news"

फिर खतरे में पड़ा ओलंपिक : टोक्यो में लगा कोरोना आपातकाल, दर्शकों के प्रवेश पर लग सकता है प्रतिबंध

टोक्यो, 8 जुलाई। कोविड-19 महामारी के कारण पहले ही एक वर्ष विलंबित हो चुके टोक्यो ओलंपिक खेलों पर फिर खतरा मंडराने लगा है। वैश्विक खेलों के महाकुंभ की शुरुआत में अब सिर्फ 15 दिन शेष रह गए हैं, तभी राजधानी टोक्यो में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके चलते यहां कोरोना […]

रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर सहित 13 मंत्रियों का मोदी कैबिनेट से कटा पत्ता

नई दिल्ली, 7 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ बड़े मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया। इस क्रम में बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को भी […]

केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार : 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली, 7 जुलाई। आखिरकारइंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और बुधवार की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एकसमारोह में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान पहला कैबिनेट विस्तार हुआ। मंत्रिमंडलमें फेरबदल और विस्तार के तहत पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर नौकरशाह तक कुल 43 मंत्रियोंने शपथ ली। इनमें 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री शामिल […]

पुण्यतिथि : कैप्टन विक्रम बत्रा के उत्कृष्ट नेतृत्व को सलाम

अहमदाबाद: कारगिल युद्ध के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा को पाकिस्तानी सैनिकों ने ‘शेर शाह’ उपनाम दिया था। आप समझ रहे होंगे कि यह अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि थी। लेकिन उससे पहले आपको इस बहादुर जवान के अविश्वसनीय कारनामों की जानकारी होनी चाहिए। दुश्मनों को ऊंचाई पर मौजूदगी का अत्यधिक लाभ था और उन […]

कोपा अमेरिका 2021: पेरू को 1-0 से हरा चैंपियन ब्राजील फाइनल में

रियो डि जनेरियो, 6 जुलाई। खिताब के प्रबल दावेदार मौजूदा चैंपियन व मेजबान ब्राजील ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पेरू को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल 2021 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ब्राजील की अब दो अन्य पूर्व चैंपियनों – अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल […]

उत्तर प्रदेश : पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत में सुधार, मुख्यमंत्री योगी ने पीजीआई जाकर जाना हालचाल

लखनऊ, 6 जुलाई। संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत में तनिक सुधार है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिर पीजीआई जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम […]

मोदी कैबिनेट का विस्तार : जदयू ने पीएम मोदी के सामने रखा ‘बिहार फॉर्मूला’, संख्या के आधार पर मांगे मंत्री पद

नई दिल्ली, 6 जुलाई। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार की आहट के बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने न सिर्फ मंत्रिमंडल में शामिल होने की हामी भरी है वरन मोदी सरकार के सामने ‘बिहार फॉर्मूला’ भी रख दिया है। इसके तहत उसने सांसदों की संख्या के […]

उत्तर प्रदेश : ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी, 8 जुलाई को नामांकन, 10 को मतदान

लखनऊ, 5 जुलाई। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख चुनाव की बिसात बिछ गई है। इस क्रम में निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। इसके तहत तीन दिनों के अंदर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज […]

टोक्यो ओलंपिक : मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक

नई दिल्ली, 5 जुलाई। छह बार की विश्व विजेता महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह आगामी 23 जुलाई से प्रारंभ हो रहे टोक्यो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। बजरंग पुनिया समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को […]

महाराष्ट्र : विधानसभा में हंगामा, भाजपा के 12 विधायक एक वर्ष के लिए निलंबित, स्पीकर से अभद्रता का आरोप

मुंबई, 5 जुलाई। महाराष्ट्र विधानसभा में सोमवार से प्रारंभ मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ और कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष भास्कर जाधव के साथ अशिष्ट आचरण के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। हालांकि भाजपा ने स्पीकर के साथ अभद्रता […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code