1. Home
  2. Tag "donald trump"

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस और ट्रंप पहली बार आमने-सामने, खुली बहस में दोनों ने रखे अपने पक्ष

वॉशिंगटन, 11 सितम्बर। अमेरिका में आगामी नवम्बर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी व मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार की रात पहली बार आमना-सामना हुआ। पेन्सिलवेनिया में 90 मिनट चली जोरदार बहस में दोनों नेताओं ने अमेरिकी विदेश नीति, […]

डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनावी रैली में कमला हैरिस के लुक्स का उड़ाया मजाक, बोले – ­’मैं उनसे बहुत बेहतर दिखता हूं..’

पेंसिल्वेनिया (यूएस), 18 अगस्त। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया की एक चुनावी रैली में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस पर एक और व्यक्तिगत टिप्पणी की और उनके लुक्स का मजाक उड़ाया। हैरिस की बुद्धिमत्ता पर भी सवाल, उन्हें ‘कट्टरपंथी उदारवादी‘ बताया अमेरिकी न्यूज पोर्टल ‘द हिल’ की रिपोर्ट के […]

राष्ट्रपति चुनाव : बाइडेन व ट्रंप ने चार और राज्यों के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की

वॉशिंगटन (अमेरिका), 3 अप्रैल। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रोड आईलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क व विस्कॉन्सिन में मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर ली। राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन का डेमोक्रेटिक पार्टी और ट्रंप का […]

डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली की ‘पैदाइश’ को लेकर उठाए सवाल तो भड़के भारतवंशी सांसद, कही यह बड़ी बात

न्यूयाॅर्क, 19 जनवरी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हेली की अमेरिकी नागरिकता और उनकी पैदाइश पर सवाल उठाए थे। अब निक्की हेली को भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद राजा कृष्णमूर्ति का साथ मिला है। राजा कृष्णमूर्ति ने डोनाल्ड ट्रंप पर […]

विवेक रामास्वामी ने छोड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी, डोनाल्ड ट्रंप को दिया समर्थन

वाशिंगटन, 16 जनवरी। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ दी है। रामास्वामी ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने की बात कही है। विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद की रेस से हटने का एलान किया। इस दौरान रामास्वामी ने कहा कि मेरे लिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है। […]

डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से 2020 के चुनाव में छूट के दावे पर सुनवाई टालने का किया आग्रह

वाशिंगटन, 21 दिसंबर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से विशेष वकील जैक स्मिथ के उस अनुरोध को खारिज करने का आग्रह किया है, जिसमें 2020 के चुनावी तोड़फोड़ मामले में राष्ट्रपति पद की छूट के उनके दावे पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है। पिछले सप्ताह, विशेष वकील […]

अमेरिका : डोनाल्ड ट्रम्प 2024 में नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया अयोग्य

वॉशिंगटन, 20 दिसम्बर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा, जब अदालत ने उन्हें 2021 यूएस कैपिटल दंगा भड़काने के कारण अगले वर्ष प्रस्तावित चुनाव के लिए राज्य में चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरा दिया है। कोर्ट के 4-3 के फैसले ने ट्रम्प को अमेरिकी इतिहास में पहला […]

निक्की हेली का बड़ा बयान, कहा- मुझे नहीं लगता ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं

वाशिंगटन, 4 सितंबर। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवार नहीं होंगे। ‘द वॉल स्ट्रीट’ जर्नल द्वारा जारी हालिया सर्वे में यह खुलासा हुआ कि हेली (51) ट्रंप और रॉन डेसैंटिस के बाद प्रसिद्धी […]

अमेरिकी जज तान्या चुटकन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दी चेतावनी, कहा – यदि ऐसा ही रहा तो…

वॉशिंगटन, 12 अगस्त। वर्ष 2020 के चुनाव को पलटने की कथित साजिश के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ ऐतिहासिक मामले को संभालने वाले अमेरिकी न्यायाधीश ने शुक्रवार को उन्हें ‘भड़काऊ’ बयान देने के खिलाफ चेतावनी दी। जज ने कहा कि वह अपने अंतिम परीक्षण में ‘उत्साही माहौल’ की अनुमति नहीं देंगे। अमेरिकी जिला […]

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेज अवैध तरीके से रखने के आरोपों को नकारा

मियामी, 14 जून। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संघीय आरोपों को लेकर किसी न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई का सामना करने वाले देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने मियामी के अदालत कक्ष में गोपनीय दस्तावेजों को अवैध तरीके से अपने पास रखने और सरकार के अनुरोध के बावजूद उन्हें लौटाने से इनकार करने […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code