1. Home
  2. Tag "domestic stock market"

घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच लगभग सपाट बंद, इंडसइंड बैंक का शेयर 27 प्रतिशत टूटा

मुंबई, 11 मार्च। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद हुए। दरअसल, खुदरा मुद्रास्फीति और अन्य आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाये रखना ही सुरक्षित समझा। विसंगतियां सामने आने के बाद इंडसइंड बैंक […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 75500 से नीचे फिसला

मुंबई, 21 फरवरी। वाहन शेयरों में बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की निकासी जारी रहने से भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजारों में कमजोर रुख और शुल्क लगाने की चेतावनियों ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। नतीजा यह रहा कि कारोबारी हफ्ते के […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 203 अंक टूटा

मुंबई, 20 फरवरी। अमेरिकी टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 75,735.96 अंक पर बंद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 203.22 अंक या […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 227 अंक चढ़ा

मुंबई, 30 जनवरी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में लिवाली से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बीएसई सेंसेक्स 227 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी ने भी 86 अंक की बढ़त देखी। सेंसेक्स 76,759.81 […]

घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी थमी, रियल्टी व  तेल-गैस शेयरों में बिकवाली से सूचकांक गिरे

मुंबई, 24 जनवरी। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार ने कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और रियल्टी, तेल एवं गैस व स्वास्थ्य देखभाल कम्पनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते पिछले दो दिनों की तेजी के बाद दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग आधा फीसदी की […]

घरेलू शेयर बाजार में 4 दिनों से जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, खुदरा महंगाई नरम होने से तेजी लौटी

मुंबई, 14 जनवरी। घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी व वैश्विक बाजारों में तेजी का यह सकारात्मक असर रहा कि मंगलवार को दोनों मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल के दाम में तेजी […]

घरेलू शेयर बाजार : नववर्ष के दूसरे ही दिन बुल्स ने लगाई दौड़, सेंसेक्स 1436 अंक चढ़कर दो हफ्ते के उच्चस्तर पर

मुंबई, 2 जनवरी। नववर्ष 2025 के दूसरे ही दिन घरेलू शेयर बाजार में बुल्स ने जबर्दस्त दौड़ लगाई और वित्तीय, वाहन व सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों में तेज लिवाली के बीच गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,436 अंक उछलकर दो हफ्ते के उच्चस्तर पर जा पहुंचा। ऑटो, फाइनेंस, बैंकिंग व आईटी शेयरों में लिवाल हुए सक्रिय […]

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 964 अंक टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे आया

मुंबई, 19 दिसम्बर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से अगले वर्ष ब्याज दरों में कम कटौती के संकेतों के बाद गुरुवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबर्दस्त बिकवाली देखी गई। इससे घरेलू शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा, जो लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। इस क्रम में बीएसई का मानक सूचकांक […]

फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक से पहले घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 502 अंक और टूटा

मुंबई, 18 दिसम्बर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की आज होने वाली बैठक के नतीजों को लेकर अनिश्चतता, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की तेज बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा और मंदड़िए पूरी तरह हावी दिखे। […]

घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 81000 के नीचे फिसला, निफ्टी में 332 अंक की गिरावट

मुंबई, 17 दिसम्बर। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की अहम बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के चलते घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन चौतरफा बिकवाली दिखी। इस क्रम में भारी मुनाफावसूली के बीच कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स करीब 1,064 अंक टूटकर जहां 81,000 के नीचे […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code