सोनिया गांधी अस्वस्थ, सांस लेने में तकलीफ के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 6 जनवरी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत फिर खराब हो गई है। उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 79 वर्षीय सोनिया को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। […]
