1. Home
  2. Tag "Covid-19"

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या फिर 15 हजार के पार, 19 राज्यों में बढ़े सक्रिय मामले

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले मामूली तौर पर बढ़ने लगे हैं और यही वजह रही कि तीन दिनों के अंतराल बाद बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या फिर 15 हजार के पार 16,156 दर्ज की गई। इसके सापेक्ष 17,095 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए जबकि दिनभर में […]

कोविड टीकाकरण : अगले माह ‘हर घर दस्‍तक’ महा अभियान शुरू करेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार कोविड टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से अगले माह महा टीकाकरण अभियान – ‘हर घर दस्तक’ शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत अगले पूरे एक माह तक सभी राज्यों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीके लगाएंगे। […]

भारत में कोरोना संकट : सक्रिय मामलों की संख्या 242 दिनों में न्यूनतम, 13,451 नए संक्रमित

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। देश में कोविड-19 महामारी के कम होते दायरे के बीच मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 15 हजार से कम 13,451 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई जबकि 14,021 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए। हालांकि केरल के बैकलॉग आंकड़ों को जोड़कर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों में […]

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 12,428 नए संक्रमित, 238 दिनों में सबसे कम

नई दिल्ली,26 अक्टूबर। देश में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से सिकुड़ रहा है। इस क्रम में बीते 24 घंटे के अंदर 12,428 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। यह संख्या पिछले 238 दिनों में सबसे कम है। इसी क्रम में 15,951 लोग स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 356 लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं […]

भारत में कोरोना संकट : केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 71 फीसदी सक्रिय मामले

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। चीन व रूस सहित दुनिया के कुछ देशों में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी 15 हजार से ज्यादा 15,906 संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 16,479 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए जबकि 24 घंटे के दौरान 162 लोगों की मौत […]

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा – कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की गति बढ़ाएं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान यह अपील की। अब तक 30 […]

पीएम मोदी बोले – वैक्सीन निर्माताओं ने टीकाकरण में भारत की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से लड़ाई के क्रम में 100 करोड़ टीकाकरण का ‘मील का पत्थर’ पार करने पर वैक्सीन निर्माताओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने भारत की सफलता की कहानी में एक बड़ी भूमिका निभाई है। शविवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने […]

भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन 15 हजार से ज्यादा नए नए संक्रमित, 17,677 रोगी स्वस्थ

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। कोरोना संक्रमण का फैलाव घटने के बीच देश में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को 15 हजार से ज्यादा 16,326 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई जबकि 17,677 रोगी स्वस्थ घोषित किए गए। इसी प्रकार एक्टिव केस में 2,017 की कमी दर्ज की गई और 22 अक्टूबर तक देश में कोरोना पीड़ित […]

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या 15 हजार से ज्यादा

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। कोविड-19 महामारी के सिकुड़ते दायरे के बीच देश में लगातार दूसरे दिन 15 हजार से ज्यादा 15,786 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। हालांकि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को यह संख्या कम रही। इस दौरान 18,641 रोगी स्वस्थ हुए तो 231 मरीजों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने […]

देश में कोरोना महामारी की हार तय है : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 21 अक्टूबर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ पार करने पर खुशी का इजहार करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना की हार तय हो चुकी है। श्री योगी ने गुरूवार को ट्वीट किया “ देश में अब तक […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code