1. Home
  2. Tag "country"

दो दशक बाद बांग्लादेश में बनने जा रही है बीएनपी सरकार, देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री

ढाका, 17 फरवरी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) लगभग दो दशकों के बाद दक्षिण एशियाई देश में सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है। मंगलवार को बीएनपी के नए चुने गए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे। आज बांग्लादेश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट के लिए शपथ ग्रहण समारोह पार्लियामेंट बिल्डिंग के […]

UPI से लेनदेन में बढ़त के बाद भी देश में तेजी से बढ़ रहा मुद्रा का चलन, सर्कुलेशन 40 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

मुंबई, 16 फरवरी। देश में करेंसी सर्कुलेशन जनवरी 2026 के अंत तक बढ़कर रिकॉर्ड 40 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। इसमें सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 5.3 प्रतिशत थी। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। […]

केंद्रीय बजट की तैयारियां हुईं तेज : पीएम मोदी करेंगे देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से चर्चा

नई दिल्ली, 30 दिसंबर। केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक में वह बजट को लेकर उनकी राय और सुझाव जानेंगे। यह बैठक सरकार द्वारा बजट से पहले की जा रही चर्चाओं का हिस्सा है। इसमें अर्थशास्त्रियों और अलग-अलग […]

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा देश, बोले रक्षा मंत्री- 2024-25 में 1.20 लाख करोड़ के घरेलू सैन्य उपकरण खरीदे गए

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 2024-25 के अंत तक घरेलू स्रोतों से 1,20,000 करोड़ रुपये मूल्य के सैन्य उपकरण और हथियार खरीदे हैं। उन्होंने बताया कि भारत राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा […]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है….PM मोदी के ‘X’ की बागडोर शतरंज खिलाड़ी वैशाली के हाथ

नयी दिल्ली, 8 मार्च। शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने शनिवार को कहा कि मैं महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया खाते ‘एक्स’ को संचालित कर रोमांचित हूं, और मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है। वैशाली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया मंच एक्स को संचालित करते हुए लिखा, वणक्कम! […]

हिंदू सर्व समावेशी है… बोले राजा भैया- कोई मुस्लिम बहुल देश सेक्यूलर नहीं होता…

प्रयागराज, 2 फरवरी। प्रयागराज महाकुंभ में इस समय लोगों का जमावड़ा लगा है। जिसमें सियासत, फिल्म जगत, धार्मिक संगठनों के साथ अन्य क्षेत्रों के दिग्गज महाकुंभ पहुंच रहे हैं और पवित्र स्नान कर धार्मिक कार्यों में जुटे हुए हैं। इस समय कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी महाकुंभ में टेंट लगाकर […]

वक्फ विधेयक लाया गया तो देश में सामाजिक अस्थिरता आएगी: लोकसभा में बोले ओवैसी

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। AIMIM प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को लोकसभा में सरकार को चेतावनी दी कि यदि वक्फ विधेयक को इसके मौजूदा स्वरूप में लाया गया तो देश में सामाजिक अस्थिरता आएगी और पूरा मुस्लिम समुदाय इसे खारिज कर देगा। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में […]

अजमेर दरगाह शरीफ पर चढ़ाई गई प्रधानमंत्री मोदी की भेजी चादर, देश के लिए मांगी दुआ

अजमेर ,4जनवरी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को भेजी गई चादर को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ा दिया। किरेन रिजिजू के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद थे। यह 11वीं बार है, जब पीएम मोदी की तरफ से […]

देश फिलहाल गृह युद्ध झेलने की स्थिति में नहीं है, संघ प्रमुख के बचाव में उतरे स्वामी जितेंद्रानंद

प्रयागराज, 24 दिसंबर। साधु संतों के संगठन ‘अखिल भारतीय संत समिति’ के राष्ट्रीय महामंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद पर दिए गए बयान के बचाव में मंगलवार को कहा कि देश विकास की राह पर अग्रसर है और यह फिलहाल गृह युद्ध झेलने की स्थिति में नहीं है। संघ प्रमुख […]

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली, 15 जुलाई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को 15 जुलाई को ही देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान करने का ऐलान किया गया था। उन्हें यह सम्मान 1955 में प्रदान किया गया था। 1954 में शुरू किया गया यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code