1. Home
  2. Tag "COngress"

मुख्यमंत्री बीरेन ने की बिष्णुपुर में सुरक्षा बलों पर हमले की निंदा, कहा- कसम खाते है जल्द पकड़े जाएंगे

बिष्णुपुर, 28 अप्रैल। बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि कसम खाते है, बिना देरी किए दोषियों को पकड़ेंगे और सजा देंगे। इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा करने वालों को […]

कांग्रेस को बड़ा झटका: दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा, AAP और कन्हैया कुमार का किया जिक्र

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपा, जिसमें अपनी नाराजगी दर्ज की। उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस […]

केशव प्रसाद मौर्य का आरोप – कांग्रेस एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है

लखनऊ, 27 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस और मुस्लिम लीग की सोच एक जैसी बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एक और पाकिस्तान बनाने का जहर बो रही है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस और मुस्लिम लीग […]

भाजपा अध्यक्ष नड्डा का आरोप –  एससी, ओबीसी का कोटा मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों को छीनना चाहती है तथा यह विपक्षी दल का छिपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस […]

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप, राहुल गांधी से पूछा – क्या ये देश शरिया कानून से चलेगा?

भोपाल, 26 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सीधे सवाल किया है कि क्या यह देश शरिया कानून के आधार पर चलेगा? मध्य प्रदेश के गुना और राजगढ़ की चुनावी रैलियों में जाने से पहले शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शाह […]

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को समझाने के लिए मांगा समय

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उनसे मुलाकात का समय मांगा है। वह पीएम मोदी से मिलकर कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र के बारे में वस्तुस्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं, ताकि देश के प्रधानमंत्री के रूप में वह ऐसा कोई बयान न दें, जो गलत हो। […]

राहुल गांधी का आरोप – पीएम मोदी ने अपने ‘अरबपति दोस्तों’ का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने ‘अरबपति दोस्तों’ के 16 लाख करोड़ रुपये के ऋण माफ करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि किसानों को आत्महत्या से रोकने, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं की मदद करने के लिए पैसे का इस्तेमाल कैसे किया […]

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के पीएम मोदी, कहा – ‘कांग्रेस आपके बच्चों का हक छीन लेगी, विरासत टैक्स लगाने की साजिश’

सरगुजा (छत्तीसगढ़), 24 अप्रैल। भारत में जारी लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान अमेरिका में लागू विरासत टैक्स की वकालत करने वाले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान से नया विवाद छिड़ गया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेर लिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अपने चुनावी […]

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के ‘संपत्ति वितरण’ वाले बयान से किया किनारा, बोली – पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के उस बयान से किनारा कर लिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में लागू इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत की थी। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पित्रोदा ने इसे एक रोचक कानून बताया था, जिसके तहत किसी शख्स के मरने के बाद उसकी संपत्ति […]

छत्तीसगढ़ में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले – कांग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा समझती है

रायपुर, 23 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के तहत प्रचार अभियान की कड़ी में मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसकढ़ पहुंचे। दौरे के पहले दिन पीएम मोदी ने जांजगीर-चंपा और फिर धमतरी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code