1. Home
  2. Tag "Central Government"

संसद का विशेष सत्र : केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी की चिट्ठी का दिया जवाब, कहा – सत्र से पहले बातचीत की जाएगी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितम्बर तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की चिट्ठी का जवाब दिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, आपका परंपराओं की तरफ ध्यान नहीं है। सत्र शुरू होने से पहले […]

केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 सितम्बर के बीच होंगी 5 बैठकें

नई दिल्ली, 31 अगस्त। केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 18 से 22 सितम्बर तक प्रस्तावित पांच दिनों के विशेष सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चलेगी और इस दौरान पांच बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अचानक बुलाए गए विशेष सत्र की वजह […]

केंद्र सरकार ने बासमती चावल के निर्यात पर लगाया सशर्त प्रतिबंध

नई दिल्ली, 27 अगस्त। केंद्र सरकार ने अब बासमती चावल के निर्यात पर सर्शत प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 20 जुलाई को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने यह कदम आगामी त्योहारी मौसम को […]

केंद्र सरकार का फैसला : बढ़ती कीमतों पर अंकुश के लिए 31 दिसम्बर तक प्याज पर लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क

नई दिल्ली, 19 अगस्त। केंद्र सरकार ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज के निर्यात पर 31 दिसम्बर तक 40 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। बताया जा रहा है कि सितम्बर में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के मद्देनजर निर्यात शुल्क लगाया गया है। […]

ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार  

नई दिल्ली, 26 जुलाई। केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से उस फैसले में संशोधन का अनुरोध किया है, जिसमें कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा 31 जुलाई तक ही पद पर रह सकते हैं। केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत से मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाने […]

संसद के मॉनसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली, 18 जुलाई। केंद्र सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले बुधवार, 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की जाएगी। संसदीय मामलों के मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या […]

टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने उठाया कदम, नेफेड व एनसीसीएफ को टमाटर खरीदने का निर्देश

नई दिल्ली, 12 जुलाई। देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमतों में अत्यधिक वृद्धि के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समितियों – राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) व राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है। […]

कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट जज के लिए दो नामों की सिफारिश केंद्र सरकार के पास भेजी

नई दिल्ली, 5 जुलाई। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में प्रोन्नति के लिए न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी के नामों की सिफारिश की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी […]

कपिल सिब्बल का केंद्र सरकार पर तंज – ‘सबका साथ नहीं, बृजभूषण का साथ’

नई दिल्ली, 3 जून। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर ‘चुप’ हैं, जिससे मामले की जांच करने वालों के लिए ‘संदेश’ […]

कांग्रेस का आरोप – राजद्रोह कानून को खतरनाक बनाने में लगी है केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 2 जून। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राजद्रोह कानून को खतरनाक बनाने में लगी है और इसके जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने की तकनीक पर काम कर रही है। विपक्ष की आवाज को दबाने की तकनीक पर काम हो रहा दरअसल, भारत […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code