1. Home
  2. Tag "Andhra Pradesh"

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

हैदराबाद, 12 मार्च। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम एऩ. किरण कुमार रेड्डी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के अध्यक्ष को लिखे अपने त्यागपत्र में रेड्डी ने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से कृपया […]

आंध्र प्रदेश में सड़कों पर रैली और जनसभा पर रोक, भगदड़ से हुई मौतों के बाद सरकार ने लिया फैसला

आंध्र प्रदेश सरकार ने जन सुरक्षा का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सड़कों पर जनसभाएं तथा रैलियां करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश पिछले सप्ताह कंदुकुरु में मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी की एक रैली में भगदड़ मचने की घटना के बाद आया है जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई […]

आंध प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू की रैली में फिर मची भगदड़, 3 लोगों की मौत

गुंटूर, 1 जनवरी। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की एक रैली में भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पांच दिनों के भीतर यह दूसरा अवसर है, जब लोगों ने नायडू के कार्यक्रमों में अपनी जान गंवाई। नायडू आंध्र प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी […]

आंध्र प्रदेश : पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़, 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कंडुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया और पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना में कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं, जिनको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में […]

आंध्र प्रदेश : अनकापल्ली में फार्मा इकाई में आग लगने से 4 कर्मचारियों की मौत

अनकापल्ली, 27 दिसम्बर। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के परवाड़ा में स्थित जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी, लौरस लैब्स की यूनिट-3 में आग लगने से दो नियमित कर्मचारियों सहित चार कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य नियमित कर्मचारी झुलस गया। फार्मा कम्पनी ने घटना की पुष्टि करते हुए मंगलवार को जारी एक बयान में […]

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा – ‘यदि 2024 में पार्टी सत्ता में नहीं आई तो वह मेरा आखिरी चुनाव होगा’

कुरनूल (आंध्र प्रदेश), 17 नवम्बर। तेलुगु देशम (टीडीपी) पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा कर दी है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में नहीं आई तो 2024 का चुनाव उनका आखिरी चुनाव होगा। कुरनूल में एक रोड शो के दौरान नायडू ने टीडीपी के सत्ता में लौटने […]

पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में 15,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

विशाखापत्तनम, 12 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में ओएनजीसी की 2,917 करोड़ रुपये की ‘यू-फील्ड ऑनशोर डीपवाटर ब्लॉक’ परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। यह लगभग 30 लाख मीट्रिक मानक घन मीटर प्रति दिन (एमएमएससीएमडी) की उत्पादन क्षमता वाली सबसे गहरी गैस खोज परियोजना है। राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के […]

दिल्ली शराब घोटला : ईडी ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 10 नवम्बर। दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक शख्स फार्मा कम्पनी का मालिक बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में […]

आंध्र प्रदेश : गुंटूर में 8 वर्षीय बालक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जीजीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया

गंटूर, 31 जुलाई। दुनिया के अन्य देशों की भांति भारत में भी मंकीपॉक्स संक्रमण के यदाकदा केस मिल रहे हैं। अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शनिवार को मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है और आठ वर्षीय बच्चे को मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ गवर्नमेंट जनरल अस्पताल (जीजीएच) के आइसोलेशन वार्ड में […]

आंध्र प्रदेश : मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाने के बाद जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया बच्चा, परिवार होम क्वारंटाइन में

विजयवाड़ा, 17 जुलाई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाने के बाद एक बच्चे को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। परिवार सऊदी अरब के दौरे से भारत लौटा था। जीजीएच अस्पताल के अधीक्षक एन. राव ने रविवार को […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code