1. Home
  2. Tag "aimim"

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी की दमदार जीत, 13 नगर निगमों के 125 वार्डों में जीते AIMIM प्रत्याशी

मुंबई, 17 जनवरी। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में अपेक्षा से कहीं बेहतर दमदार नतीजे हासिल किए हैं। पार्टी प्रत्याशियों ने 13 नगर निगमों के 125 वॉर्डों में जीत हासिल की है, जो पिछले स्थानीय निकाय चुनाव में जीते गए 56 वॉर्डों की तुलना में […]

ओवैसी का एलान – जब तक वक्फ बिल को वापस नहीं ले लिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा

हैदाराबाद, 20 अप्रैल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक इसे वापस नहीं ले लिया जाता। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एआईएमआईएम मुख्यालय दारुस्सलाम में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा आयोजित एक जनसभा को […]

AIMIM ने सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मामला

किशनगंज, 27 अक्टूबर। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ किशनगंज में उनकी ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराया है। एआईएमआईएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी काररवाई करते हुए किशनगंज अदालत में उनके […]

ओवैसी ने वाराणसी में भाजपा और सपा पर साधा निशाना, बोले – ‘मुख्तार अंसारी शहीद हुए हैं, उन्हें जहर देकर मारा गया..’

वाराणसी, 26 अप्रैल। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने  पीएम नरेंद्र मोदी के संसदयीय क्षेत्र वाराणसी में PDM यानी पिछड़ा, दलित और मुस्लिम की जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जहर देकर मारा […]

असदुद्दीन ओवैसी का हमला – भाजपा को ‘एम’ शब्द से नफरत, इसलिए उसने चुनावी घोषणापत्र में शामिल नहीं किया

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि उसे ‘एम’ शब्द से बहुत नफरत है, इसीलिए उसने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में ‘अल्पसंख्यकों’ का कोई जिक्र नहीं किया है बल्कि ‘अल्पसंख्यक’ के बजाय ‘हाशिये पर […]

अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सपा से मांगी 5 सीटें, अन्यथा 25 उम्मीदवार उतारने की दी चेतावनी

लखनऊ, 29 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के दो मजबूत खम्भे यानी राहुल गांधी और अखिलेश यादव अन्य दलों को सहेजने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच 80 लोकसभा सीटों पर समझौता हुआ। इसमें […]

तेलंगाना चुनाव परिणाम: सात सीटों पर मिली AIMIM को जीत, ओवैसी ने मतदाताओं को व्यक्त किया आभार

हैदराबाद, 4 दिसंबर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल में संपन्न तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी के सात उम्मीदवारों की जीत के लिए मंगलवार को मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी जिसका तेलंगाना में सरकार बनाना तय माना जा रहा है। […]

तेलंगाना भाजपा प्रमुख किशन रेड्डी ‘महिला विरोधी’ एआईएमआईएम से मित्रता को लेकर बीआरएस पर बरसे

हैदराबाद, 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि सत्तारूढ़ बीआरएस संसद में महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ मतदान करने वाली एआईएमआईएम के साथ मित्रता कैसे बरकरार रख सकती है। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पीएम मोदी वह नेता हैं […]

गुजरात चुनाव परिणाम : ‘आप’ और एआईएमआईएम में बंट गया मुस्लिम वोट, फायदा उठा ले गई भाजपा

गांधीनगर, 8 दिसम्बर। गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। गुरुवार को जारी मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग से प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार राज्य की 182 सीटों में भाजपा 109 सीटें जीत चुकी थी और 54 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे थे। परिणाम और […]

गुजरात चुनाव : ‘आप’ के बाद एआईएमआईएम बनी कांग्रेस की मुसीबत, भाजपा के लिए आसान हो जाएगी जंग?

अहमदाबाद, 4 दिसम्बर। गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए भी प्रचार थम गया है, जहां सोमवार को वोटिंग होनी है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के अलावा पहली बार आम आदमी पार्टी सामने दिख रही है। कई मुस्लिम बहुल सीटों पर बढ़ गया है सस्पेंस इस बीच भाजपा, कांग्रेस व […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code