1. Home
  2. Tag "aap"

हिमाचल चुनाव के बीच AAP और कांग्रेस पर बरसे नड्डा, कहा- एक गुमराह कर रहा है और दूसरा विज्ञापन…

शिमला, 12 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की। जिसमें नड्डा अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आए। जेपी नड्डा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनाव हार रही है […]

गुजरात विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी ने जारी की 12वीं सूची, 7 और उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 8 नवम्बर। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपनी 12वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात नए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। अब तक 137 ‘आप‘ उम्मीदवारों के नाम घोषित ‘आप’ ने सोमवार को पाटीदार कोटे के पूर्व नेता अल्पेश कथिरिया समेत 12 […]

भाजपा को वोट देना, AAP को नहीं, कांग्रेस नेता ने मंच से कर दी अपील, जमकर किरकिरी

राजकोट, 7 नवंबर। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता जोरशोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं। अपनी-अपनी जीत के दावों के बीच सभी नेता अपने दल के लिए एक-एक वोट बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता […]

भाजपा ने केजरीवाल के सामने रखा था ऑफर – ‘गुजरात छोड़ दीजिए, हम सत्येंद्र जैन को रिहा कर देंगे’

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर एक नया आरोप लगाया है। इस क्रम में उन्होंने दावा किया, ‘गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर हमें यह ऑफर दिया था कि आप गुजरात चुनाव छोड़ दीजिए तो बदले में सत्येंद्र जैन को […]

इसुदान गढ़वी को ‘आप’ ने गुजरात में बनाया सीएम पद का उम्मीदवार, केजरीवाल ने कहा – 73 फीसदी लोगों की पसंद

अहमदाबाद, 4 नवम्बर। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में इसुदान गढ़वी को अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यानी अब इसुदान गढ़वी गुजरात में सीएम पद के चेहरे के तौर पर पार्टी की ओर से जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया भी रेस में शामिल थे […]

दिल्ली में मजदूरों को मदद के नाम पर घोटाला, केजरीवाल सरकार पर BJP का बड़ा आरोप

नई दिल्ली, 4 नवंबर। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के ऐलान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है। भाजपा ने तीन एनजीओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली में मजदूरों को मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया […]

गुजरात में समान नागरिक संहिता को लेकर केजरीवाल बोले – भाजपा की नीयत खराब, पूरे देश में क्यों नहीं लागू करती?

भावनगर, 30 अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गुजरात में समिति गठित करने के कदम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की मंशा पर रविवार को सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पार्टी ऐसा करना चाहती है तो इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने […]

भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग पर घिरे केजरीवाल, भाजपा ने बताया नया स्टंट

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग कर चौतरफा घिर उठे हैं और भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई है। भाजपा को तो आम आदमी पार्टी पर हमले का ऐसा मौका […]

जश्न-ए-भ्रष्टाचार, करप्शन का वर्ल्ड कप, AAP के रोड शो पर BJP का तंज, अन्ना की दिलाई याद

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। दिल्ली के शराब घोटाले में सीबीआई पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया के ‘रोड शो’ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करारा वार किया है। भाजपा ने इसे जश्न-ए-भ्रष्टाचार बताया है। करप्शन के आरोपों को इलेक्शन के फायदे में बदलने की कोशिश में जुटी ‘आप’ को भाजपा ने भ्रष्टाचार का वर्ल्ड कप […]

गुजरात चुनाव : ‘आप’ ने जारी की 12 उम्मीदावारों की 5वीं सूची, अब तक 53 नामों का एलान

अहमदाबाद, 16 अक्टूबर। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। ‘आप’ की ओर से इन्हें मिलाकर अब तक 53 उम्मीदवारों का नाम का एलान किया जा चुका है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code