hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली : एमसीडी चुनाव में कुल 1416 उम्मीदवार, ‘आप’ और भाजपा ने सभी 250 वार्डों से उतारे प्रत्याशी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > दिल्ली : एमसीडी चुनाव में कुल 1416 उम्मीदवार, ‘आप’ और भाजपा ने सभी 250 वार्डों से उतारे प्रत्याशी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली : एमसीडी चुनाव में कुल 1416 उम्मीदवार, ‘आप’ और भाजपा ने सभी 250 वार्डों से उतारे प्रत्याशी

Vinayak Barot
Last updated: November 19, 2022 11:40 am
Vinayak Barot
Published: November 19, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 19 नवम्बर। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1,169 नामांकन खारिज होने के बाद कुल 1,416 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। शनिवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होने के कारण ये आंकड़े बदल सकते हैं। कुल 1,416 उम्मीदवारों में से 674 पुरुष जबकि 742 महिलाएं हैं। एमसीडी के 250 वार्डों के लिए चार दिसम्बर को मतदान होना है जबकि इसके परिणाम सात दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस के 247 प्रत्याशी मैदान में

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 250 वार्डों से उम्मीदवार खड़े किए हैं, वहीं 439 निर्दलीय भी मैदान में हैं। कांग्रेस ने 247, बहुजन समाज पार्टी ने 138, समाजवादी पार्टी ने एक और जनता दल (यूनाइटेड) ने 23 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

जांच के बाद 1,169 नामांकन पत्र खारिज

चुनाव आयोग को कुल 2,585 नामांकन प्राप्त हुए थे। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार तक 1,169 नामांकन खारिज कर दिए गए। नामांकन पत्रों की अस्वीकृति के लिए सामान्य आधार अपूर्ण नामांकन फॉर्म, प्रस्तावकों का अधूरा खंड, लापता शपथ पत्र, कई नामांकन, जानकारी छिपाना, वैध जाति प्रमाण पत्र जमा न करना, अपूर्ण या अमान्य फॉर्म और कोई राशि सुरक्षा के रूप में जमा नहीं कराना है।

चुनाव आयोग ने नामांकन शुल्क के रूप में एकत्र किए 75 लाख रुपये

चुनाव आयोग ने कहा, ‘उम्मीदवारों की ओर से जमा नामांकन शुल्क के रूप में आयोग ने कुल 75,07,500 रुपये एकत्र किए हैं।’ इसी क्रम में चुनाव आयोग ने 83,6457 बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और इसी तरह की सामग्रियों को भी हटा दिया है।

You Might Also Like

गुजरात में भीषण सड़क हादसा : बनासकांठा में कार और ट्रक की टक्कर, 4 लोगों की मौके पर ही मौत
सीधी कांड : आरोपित प्रवेश शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता के घर का एक हिस्सा गिराया गया
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ बिल को चुनौती देने की तैयारी, कांग्रेस जल्द खटखटाएगी अदालत का दरवाजा
सुल्तानपुर-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे आज से 15 दिनों तक बंद रहेगा, एयर स्ट्रिप के रखरखाव का कार्य होगा
क्रूज ड्रग्स केस में सनसनीखेज दावा : आर्यन को छोड़ने के लिए मांगे गए थे 25 करोड़, एनसीबी का इनकार
TAGGED:aapall 250 wardsBJPCOngressdelhiMCD Electionstotal 1416 candidates
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?