hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज : टीम इंडिया इतिहास रचने से एक जीत दूर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज : टीम इंडिया इतिहास रचने से एक जीत दूर
खेलहिन्दी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज : टीम इंडिया इतिहास रचने से एक जीत दूर

Vinayak Barot
Last updated: May 31, 2022 7:01 pm
Vinayak Barot
Published: May 31, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 31 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सर्वाधिक लोकप्रिय उपक्रम यानी टाटा इंडियन प्रीमियर लीग की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की निगाहें अब अगले माह दक्षिण अफ्रीका के साथ प्रस्तावित टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर जा टिकी हैं, जहां पहला मैच जीतते ही टीम इंडिया इतिहास रच सकती है।

लगातार 12 टी20 मुकाबले जीतकर अफगानिस्तान के साथ बराबरी पर

पांच मैचों की यह टी20 सीरीज नौ जून से खेली जाने वाली है। सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली में खेला जाएगा और उस मैच में जीत हासिल कर भारत लगातार 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत का नया रिकॉर्ड बना सकता है। फिलहाल भारत लगातार 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर अफगानिस्तान के साथ संयुक्त रूस से बराबरी पर है।

सीरीज के अन्य मैच कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून) , राजकोट (17 जून) और बेंगलुरु (19 जून) को खेले जायेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होंगे। दर्शक सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। प्रशंसक डिज्नी+हॉटस्टार पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम दो जून को दिल्ली पहुंचेगी

इस सीरीज के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा और न ही बायो बबल बनाया जाएगा। हालांकि खिलाड़ियों की नियमित कोरोना जांच होगी। डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा कि भारतीय टीम पांच जून को यहां एकत्र होगी और दक्षिण अफ्रीका टीम दो जून को पहुंचेगी।

के.एल. राहुल की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेटर दो महीने आईपीएल खेलने के बाद ब्रेक पर हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में के.एल. राहुल इस सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को भी सीरीज में आराम दिया गया है।

भारतीय टीम : लोकेश राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीकी टीम : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नोर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, वैन डेर डूसन व मार्को जेन्सन।

You Might Also Like

महाराष्ट्र संकट : भाजपा की गतिविधियां तेज, आज दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की मुलाकात संभव
CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – हर साल 282 डिरेलमेंट, दर्जनों लापरवाहियां
श्रीनगर में आतंकी हमला : पुलिस इंस्पेक्टर शहीद, आतंकी संगठन TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वालों के बारे में जनता को होगा सोचना: सीएम भजनलाल शर्मा
अमित शाह शुक्रवार को जारी करेंगे राष्ट्रीय सहकारिता ‘डाटाबेस’
TAGGED:Cricketindia team indiasouth africaT20 Series
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?