hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने कायम रखी हल्की उम्मीद, मुंबई इंडियंस की 10वीं पराजय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने कायम रखी हल्की उम्मीद, मुंबई इंडियंस की 10वीं पराजय
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने कायम रखी हल्की उम्मीद, मुंबई इंडियंस की 10वीं पराजय

Vinayak Barot
Last updated: May 18, 2022 1:13 am
Vinayak Barot
Published: May 18, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 17 मई। प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बावजूद पांच बार के पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में जबर्दस्त संघर्ष किया। हालांकि अंतिम गेंद तक खिंचे मैच में उसे मौजूदा सत्र की 10वीं पराजय झेलनी पड़ी जबकि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने तीन रनों की संकीर्ण जीत से नॉकआउट में प्रवेश की हल्की उम्मीद कायम रखी।

That's that from Match 65#MumbaiIndians fought hard, but fell short in the end as @SunRisers win by 3 runs.

Scorecard – https://t.co/U2W5UAx6di #MIvSRH #TATAIPL pic.twitter.com/43SRO9X85o

— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2022

राहुल, प्रियम व पूरन ने एसआरएच को दिया मजबूत स्कोर

पहले बल्लेबाजी पर बाध्य सनराइजर्स ने राहुल त्रिपाठी (76 रन, 44 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके), ओपनर प्रियम गर्ग (42 रन, 26 गेंद, दो छक्के, चार चौके) व निकोलस पूरन (38 रन, 22 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) की आक्रामक पारियों से छह विकेट पर 193 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में टिम डेविड की असाधारण कोशिश (46 रन, 18 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) की कोशिश के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम सात विकेट पर 190 रनों तक पहुंच सका।

Umran Malik picks up his third wicket and Daniel Sams has to depart.

Live – https://t.co/P6lAaw2CeL #MIvSRH #TATAIPL pic.twitter.com/z9UUArQxqh

— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2022

रोहित-किशन की मजबूत नींव पर उमरान मलिक ने ब्रेक लगाया

बड़े लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (48 रन, 36 गेंद, चार छक्के, दो चौके) व ईशान किशन (43 रन, 34 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ने 64 गेंदों पर ही 95 रनों की तेज साझेदारी से मजबूत नींव रखी थी। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने इसी स्कोर पर रोहित को लौटाया और उसके बाद उमरान मलिक (3-23) ने लगातार दो ओवरों में तीन विकेट लेकर मुंबइया टीम को दबाव में ला दिया। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि 17वें ओवर तक 144 पर पांच बल्लेबाज लौट चुके थे।

18वें ओवर में टिम डेविड के बल्ले से निकले 26 रनों ने मैच का रोमांच लौटाया

हालांकि टिम डेविड 18वें ओवर में मैच का पासा पलटते दिखे, जब टी. नजराजन के खिलाफ लगातार तीन सहित कुल चार ऊंचे छक्के  सहित 26 रन जड़ दिए। लेकिन अंतिम गेंद पर गलतफहमी का शिकार होकर वह रन आउट भी हो गए।

स्कोर कार्ड

डेविड के लौटने के बाद मुंबई इंडियंस को 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार थी। लेकिन अगला ओवर भुवनेश्वर ने मेडन फेकने के साथ एक विकेट भी निकाला। भुवी की यॉर्कर के सामने पड़े बुमराह एक भी रन नहीं ले सके। अंतिम ओवर फजलहक फारूकी ने किया तो अंतिम गेंद पर छक्का जड़ने के बावजूद रमनदीप (नाबाद 14 रन, छह गेंद, एक छक्का, एक चौका) 15 रन ही ले सके।

राहुल ने प्रियम और पूरन के साथ कीं दो विस्फोटक भागीदारियां

इसके पूर्व एसआरएच ने अभिषेक शर्मा (9) को 18 के योग पर खो दिया। लेकिन उसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल व प्रियम 43 गेंदों पर 78 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर दी तो फिर राहुल व मौजूदा सत्र का तीसरा पचासा जड़ने वाले पूरन ने 42 गेंदों पर 76 रनों की विद्युतीय भागीदारी से 17वें ओवर में स्कोर 172 तक पहुंचा दिया। हालांकि पूरन व राहुल तीन गेंदों के भीतर लौट गए और अंतिम 19 गेंदों पर 21 रन ही आ सके। फिर भी 193 का स्कोर अंत में पर्याप्त साबित हुआ। रमनदीप सिंह ने 20 रन देकर तीन विकेट निकाले।

Rahul Tripathi is adjudged Player of the Match for his excellent knock of 76 off 44 deliveries as #SRH win by 3 runs.#TATAIPL #MIvSRH pic.twitter.com/OieNVAKF0o

— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2022

जीत के बावजूद एसआरएच अपनी आठवीं पोजीशन में सुधार नहीं कर सका

सनराइजर्स ने इस परिणाम के बाद 13 मैचों में छठी जीत से 12 अंक अवश्य बटोर लिए। लेकिन मुंबई इंडियंस की ओर अंतिम क्षणों तक जारी संघर्ष का नतीजा था कि अंकों में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की बराबरी के बावजूद एसआरएच कमजोर नेट रन रेट के कारण अपनी आठवीं पोजीशन में सुधार नहीं कर सका।

एसआरएच को फिलहाल दूसरी टीमों के परिणाम का इंतजार

अब एसआरएच को लीग चरण के अंतिम दिन पंजाब किंग्स का सामना करना है और देखना यह होगा कि अन्य टीमें तब तक उसके लिए प्लेऑफ के चौथे स्थान की जगह छोड़ती हैं अथवा नहीं। वहीं मुंबई इंडियंस (13 मैचों में 10वीं हार के बाद छह अंक) अपने अंतिम स्थान पड़ा हुआ है और उसका अंतिम मुकाबला इसी मैदान पर 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होना है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास प्लेऑफ में प्रवेश का तीसरा मौका

इस बीच बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के पास प्लेऑफ का दूसरा टिकट कन्फर्म करने का तीसरा अवसर रहेगा, जब डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में उसकी कोलकाता नाइट राइडर्स से मुलाकात होगी। पूर्व के दो मैचों में वह गुजरात टाइटंस व राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह मौका गंवा चुका है। वहीं कोलकाता टीम हारी तो उसकी चुनौती समाप्त हो जाएगी।

You Might Also Like

दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मॉर्शल लॉ घोषित, राष्ट्रपति यून सुक योल का आरोप – उत्तर कोरिया के इशारे पर चल रहा विपक्ष
मूसलाधार बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, बिना बिजली के रास्ते में रुकी मोनोरेल, क्रेन से निकाले गए 442 यात्री
पाक पीएम इमरान खान ने कबूली अपनी सरकार की नाकामी, कहा- जिन बदलावों का वादा किया था, वो पूरे नहीं किए
आदमपुर उपचुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम को पैरोल, 40 दिन बाहर रहेगा डेरा प्रमुख
बिहार में किसानों की जमीन लुटवा रही है भाजपा सरकार- कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला
TAGGED:CricketMUMBAI INDIANSRahul TripathiSRHSunrisers Hyderabadtata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?