hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ छात्रों का नबन्ना मार्च, छावनी में तब्दील शहर, पुलिस ने सील किया हाबड़ा ब्रिज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ छात्रों का नबन्ना मार्च, छावनी में तब्दील शहर, पुलिस ने सील किया हाबड़ा ब्रिज
राष्ट्रीयहिन्दी

कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ छात्रों का नबन्ना मार्च, छावनी में तब्दील शहर, पुलिस ने सील किया हाबड़ा ब्रिज

Revoi Editor
Last updated: August 27, 2024 1:59 pm
Revoi Editor
Published: August 27, 2024
Share
SHARE

कोलकाता, 27 अगस्त। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते पखवारे एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के रेप और उसकी नृशंस हत्या के मामले में ममता बनर्जी सरकार घिरती जा रही है। इस बीच राजनीतिक रंग ले चुके इस हत्याकांड के विरोध में पश्चिमबंगा छात्र समाज नाम के संगठन ने मंगलवार को नबन्ना मार्च निकाला है। भाजपा ने नबन्ना अभियान का समर्थन किया है तो वामपंथी दलों ने इसे भाजपा और आरएसएस की साजिश बताया है।

हाबड़ा ब्रिज पर तोड़फोड़, 4 छात्र हिरासत में

कोलकाता पुलिस ने नबन्ना अभियान के मद्देनजर हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया है और ब्रिज पर लोहे की दीवार खड़ी की गई है। लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने लोहे की दीवार खींचकर हटा दी है। प्रदर्शन के बीच ही चार छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

नबन्ना मार्च रोकने के लिए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

छात्रों के अभियान को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस अभियान को रोकने के लिए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और 19 प्वॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं नबन्ना भवन (राज्य सचिवालय भवन) के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी सतर्क रहें और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करें। कोलकाता पुलिस ने इस अभियान के आयोजकों को एक मेल भी किया था, जिसमें उन नेताओं की जानकारी मांगी गई थी, जो रैली का नेतृत्व करेंगे। कोलकाता पुलिस ने आयोजकों से जानकारी मांगी थी कि कितने लोग इस रैली में शामिल हो रहे हैं और इसका रूट क्या होगा?

कोलकाता में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन

गौरतलब है कि आज ही कोलकाता में यूजीसी नेट परीक्षा भी है। ऐसे में कोलकाता पुलिस इस लिहाज से भी तैयारी कर रही है कि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कठिनाई न हो। वहीं टीएमसी ने प्रदर्शन के लिए भाजपा समेत पूरे विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। टीएमसी ने कहा है कि विपक्ष राज्य में अशांति फैलाना चाहता है और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।

कोलकाता मामले में सामने आया नया वीडियो

इस बीच कोलकाता केस में अब विपक्षी दलों ने सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का शव मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर कई लोगों की भीड़ का एक कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरजी कर कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, उनके वकील शांतनु डे, पुलिस और अस्पताल सुरक्षा कर्मचारी सेमिनार हॉल में दिखाई दे रहे हैं, जहां अपराध हुआ था।

You Might Also Like

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता महिला टी20 विश्व कप, फाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका 19 रनों से परास्त  
संसद का विशेष सत्र : केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी की चिट्ठी का दिया जवाब, कहा – सत्र से पहले बातचीत की जाएगी
भुखमरी की कगार पर ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
बॉलीवुड : फराह खान को सस्ते में मिला हीरो, सानिया मिर्जा के बेटे इजहान को किया साइन
TAGGED:Kolkata rape-murder caseKolkata turned into a cantonmentnabanna protestPaschim Banga Students' Societypolice sealed Howrah BridgeStudents marched to Nabanna
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?