hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश : हनुमान जयंती पर गुना में जुलूस के दौरान पथराव, 9 लोग गिरफ्तार, 25 के खिलाफ FIR दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मध्य प्रदेश : हनुमान जयंती पर गुना में जुलूस के दौरान पथराव, 9 लोग गिरफ्तार, 25 के खिलाफ FIR दर्ज
मध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश : हनुमान जयंती पर गुना में जुलूस के दौरान पथराव, 9 लोग गिरफ्तार, 25 के खिलाफ FIR दर्ज

Revoi Editor
Last updated: April 13, 2025 5:58 pm
Revoi Editor
Published: April 13, 2025
Share
SHARE

गुना, 13 अप्रैल। मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब जुलूस के दौरान अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए घटना में लिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 25 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा ने बताया, ‘हमें शाम करीब 7.45 बजे जुलूस के दौरान पथराव की घटना की सूचना मिली, जिसमें दो समुदाय आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही हमने तुरंत अपनी फोर्स तैनात की और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है।’

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह ने, जिन्हें गब्बर के नाम से भी जाना जाता है, शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर, लगभग 25 लोगों पर हत्या के प्रयास, मारपीट, दंगा और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया। पार्षद ने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। जिला कलेक्टर किशोर कन्याल और एसपी संजीव कुमार ने स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और दोनों समुदायों के सदस्यों से बात की।

रिपोर्ट के अनुसार 12 अप्रैल को शिवाजी नगर माता मंदिर से अपराह्न चार बजे जुलूस शुरू हुआ। जुलूस की अगुआई डीजे कर रहा था,जबकि उसके पीछे युवाओं का एक समूह नाच रहा था। शाम करीब 7.30 बजे जुलूस कर्नलगंज इलाके में पहुंचा और एक मस्जिद के पास रुका। यहीं पर कथित तौर पर जुलूस पर पत्थर फेंके गए, जिससे दोनों तरफ से हिंसा भड़क गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को तितर-बितर किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एसपी से बात की

पथराव के बाद जुलूस में शामिल लोग हनुमान चौक पर एकत्र हुए और विरोध में सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें कोतवाली थाने जाने के लिए राजी किया, जिसके बाद सड़क जाम खत्म हुआ। बाद में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना के बारे में अपडेट लेने के लिए गुना एसपी संजीव कुमार से बात की।

You Might Also Like

कोरोना संकट : कोरोना वैक्सीन से भारत में पहली मौत, सरकारी पैनल की जांच से हुई पुष्टि
यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है… भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किया पीड़ितों का दर्द…
पाकिस्तान में 4 आत्मघाती हमलावरों समेत 25 आतंकवादी किए गए ढेर, गोला-बारूद का जखीरा बरामद
महंत नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई फिर पहुंची बाघंबरी मठ, रविंद्रपुरी महाराज से पूछताछ जारी
पत्नी अनुष्का संग ऋषिकेश में PM मोदी के गुरु के आश्रम में पहुंचे कोहली, मां गगा का लिया आशीर्वाद
TAGGED:9 people arrestedFIR registered against 25Hanuman jayantimadhya pradeshStone pelting during procession in Guna
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?