hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन काफी उतार-चढ़ाव, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन काफी उतार-चढ़ाव, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन काफी उतार-चढ़ाव, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद

Revoi Editor
Last updated: November 14, 2025 9:42 pm
Revoi Editor
Published: November 14, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 14 नवम्बर। घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि अंतिम घंटे की तेज रिकवरी का यह असर हुआ कि कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 31 अंकों की तेजी रही।

वैसे, देखा जाए तो यह लगातार पांचवां सत्र रहा, जब शेयर बाजार ने मजबूती हासिल की। निवेशकों ने निचले स्तर पर प्रमुख कम्पनियों के शेयरों में लिवाली की, जिससे बाजार बढ़त में रहा। इस दौरान एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कम्पनियों के शेयर), बैंकिंग और दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई।

सेंसेक्स 84.11 अंक बढ़कर 84,562.78 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 449.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,029.32 पर खुला। लेकिन उतार-चढ़ाव के बीच अंतिम घंटे की रिकवरी से 84.11 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 84,562.78 पर बंद हुआ। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 12 में गिरावट रही।

निफ्टी 30.90 अंक की बढ़त से 25,910.05 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित  संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 138.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,740.80 पर खुला था। लेकिन उतार-चढ़ाव देखने के बाद सूचकांक सुधरा और अंत में 30.90 अंक यानी 0.12 प्रतिशत चढ़कर 25,910.05 पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 30 के शेयरों ने मजबूती पकड़ी तो 20 में कमजोरी दिखी। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरा जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

इन शेयरों में दिखा ज्यादा नफा-नुकसान

सेंसेक्स में शामिल कम्पनियों में इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मास्युटिकल्स, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

दूसरी ओर इन्फोसिस, टाटा मोटर्स पैसेंजर ह्वीकल्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो नुकसान में बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स पर एक नजर

सेक्टोरल इंडेक्स देखें तो दूरसंचार में 0.62 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.54 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.36 प्रतिशत, बैंकेक्स में 0.31 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं में 0.26 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवा में 0.22 प्रतिशत, उपयोगिताओं में 0.21 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुओं में 0.16 प्रतिशत की तेजी रही। इसके उलट आईटी, प्रौद्योगिकी, जिंस, आईटी, वाहन, धातु, तेल और गैस जैसे सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

एफआईआई ने 383.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 383.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,091.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.51 प्रतिशत बढ़कर 63.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

Stock Market: वौलेटिलिटी के बीच लाल निशान में फिसला बाजार, निफ्टी 25,200 के नीचे
उत्तर प्रदेश : IAS एसपी गोयल नए मुख्य सचिव नियुक्त, मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार
पीएम मोदी ने इंड‍िया एआई इम्‍पैक्‍ट एक्‍सपो का किया उद्घाटन, देखी तकनीक की झलक
मध्य प्रदेश : मोहन यादव सरकार के कदम से स्कूलों में 10 फीसदी तक बढ़ सकती है फीस
गिरिराज बोले – ‘वोट के सौदागर’ भंग करना चाहते हैं सामाजिक सद्भाव, देशभर में लागू हो एनआरसी
TAGGED:benchmark indices closing higherBseniftyNSEsensexStock markets remain volatile
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड : चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर फटने से छह पुलिसकर्मियों सहित 15 लोगों की मौत

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 19, 2023
टीम इंडिया को झटका : मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव, एशिया कप के लिए यूएई नहीं गए
બોલિવૂડ એક્ટર વરૂણ ધવને પ્રભૂતામાં પલગા માંડ્યા – ગર્લફ્રેન્ડ નતાશા દલાલ સાથે 24 જાન્યુઆરીએ કર્યા લગ્ન
उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को किया याद , कही ये बड़ी बात
“Frightening Overcrowding in Hill Stations:” ICMR
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?