1. Home
  2. कारोबार
  3. Stock Market : RBI रेपो रेट बरकरार रखने के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
Stock Market : RBI रेपो रेट बरकरार रखने के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Stock Market : RBI रेपो रेट बरकरार रखने के बाद शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी

0
Social Share

मुंबई, 6 फरवरी। केंद्रीय बैंक के नीतिगत दर को यथावत रखने के फैसले के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी रही। विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 368.37 अंक टूटकर 82,945.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 146.7 अंक फिसलकर 25,496.10 अंक पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को वृहद आर्थिक स्थिति और वैश्विक परिस्थितियों पर गौर करते हुए प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर आईटीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और पावर ग्रिड के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब तीन प्रतिशत टूटा और हांगकांग के हैंग सेंग में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

वहीं जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code