hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 से ऊपर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 से ऊपर
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, निफ्टी 24500 से ऊपर

Revoi Editor
Last updated: April 21, 2026 6:43 pm
Revoi Editor
Published: April 21, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 21 अप्रैल। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता में प्रगति की उम्मीदों से कच्चे तेल में नरमी का सकारात्मक असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में 753 अंकों की तेजी रही तो एनएसई निफ्टी 212 अंकों की मजबूती से 24,500 के ऊपर चला गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र था, जब दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर रहे। हालांकि एक दिन पूर्व उतार-चढ़ाव के बीच सत्र लगभग सपाट बंद हुआ था।

सेंसेक्स 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,273.33 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 753.03 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,273.33 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 846.78 अंक चढ़कर 79,367.08 के स्तर तक पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 23 के स्टॉक मजबूत रहे और सात में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 211.75 अंक बढ़कर 24,576.60 पर बंद

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 211.75 अंक यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 24,576.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 36 के शेयर हरे निशान पर रुके और 14 में कमजोरी रही। व्यापक बाजार में भी मझोली कम्पनियों का बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.73 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कम्पनियों के स्मालकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.29 प्रतिशत की तेजी रही।

ट्रेंट के स्टॉक सबसे ज्यादा 3.55 प्रतिशत बढ़े

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में ट्रेंट के स्टॉक सबसे ज्यादा 3.55 प्रतिशत बढ़े। हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एफआईआई ने 1,059.93 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,059.93 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत गिरकर 94.76 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

You Might Also Like

Stock market : मामूली गिरावट के साथ सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा गिरा
नंदुरबार की रैली में राहुल गांधी का प्रहार – ‘पीएम मोदी ने संविधान नहीं पढ़ा…सिर्फ रंग देखा’
रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा, मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाया
बिहार बोर्ड : मैट्रिक परीक्षा में 81.04 प्रतिशत छात्र पास, शेखपुरा के मोहम्मद रुमान अशरफ ने किया टॉप
उत्तराखंड सुरंग हादसा: अमेरिकी सांसद थानेदार ने USAID से बचाव अभियान में मदद करने का आग्रह किया
TAGGED:BseniftyNifty Crosses 24500NSEsensexSensex Climbs 753 Pointsstock market rallies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?