1. Home
  2. कारोबार
  3. RBI की मौद्रिक घोषणाओं से शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढाव के बीच सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक मजबूत
RBI की मौद्रिक घोषणाओं से शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढाव के बीच सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक मजबूत

RBI की मौद्रिक घोषणाओं से शेयर बाजार में तेजी, उतार-चढाव के बीच सेंसेक्स 266 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक मजबूत

0
Social Share

मुंबई, 6 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) को कर्ज देने की मंजूरी दिए जाने के प्रस्ताव के बाद घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। दिनभर काफी उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी सत्र के अंतिम चरण में हुई लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में 266 अंक की बढ़त रही जबकि निफ्टी 51 अंक की तेजी में रहा।

सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत चढ़कर 83,580.40 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 266.47 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 83,580.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में दिन के निचले स्तर 82,925.35 से 655.05 अंक की तेज उछाल देखने को मिली। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 13 के शेयर मजबूत रहे और 17 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 25,693.70 अंक पर बंद

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,693.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर हरे निशान पर ठहरे और 32 में कमजोरी रही।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने दिन अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया। केंद्रीय बैंक की छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आरबीआई ने अपना तटस्थ मौद्रिक रुख भी कायम रखा, जिससे संकेत मिलता है कि फिलहाल दरों में बदलाव की संभावना कम है।

आईटीसी में सर्वाधिक 5.09 प्रतिशत की तेजी

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में से आईटीसी में सर्वाधिक 5.09 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में रहे। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटर्नल और एचसीएल टेक के शेयर गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।

एफआईआई ने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत चढ़कर 68.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code