1. Home
  2. कारोबार
  3. RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी 50 अंक कमजोर
RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी 50 अंक कमजोर

RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 117 अंक टूटा, निफ्टी 50 अंक कमजोर

0
Social Share

मुंबई, 5 जून। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से मौद्रिक नीति घोषणाओं के बीच मुनाफावसूली के कारण घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। इस क्रम में मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 117 जहां अंक टूट गया जबकि एनएसई निफ्टी 49.85 अंकों की कमजोरी के साथ रुका।

दरअसल, RBI ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाने के साथ महंगाई का अनुमान बढ़ाने  की घोषणा की, जिससे मुनाफावसूली के चलते बाजार नुकसान में रहा। साथ ही विदेशी पूंजी की निकासी और एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख का भी घरेलू बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा।

सेंसेक्स 74,243.34 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 116.67 अंक यानी 0.16 प्रतिशत टूटकर 74,243.34 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ने 728.82 अंकों के उतार-चढ़ाव के बीच 74,717.57 पर दिन का हाई बनाया तो नीचे में 73,988.75 तक उतरा। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 13 के शेयर लाभ में रहे तो 17 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी 23,366.70 पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.85 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,366.70 पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 23 के स्टॉक चढ़कर बंद हुए तो 27 में कमजोरी रही।

ट्रेंट के स्टॉक में सर्वाधिक 2.21 फीसदी की गिरावट

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में ट्रेंट के स्टॉक में सर्वाधिक 2.21 फीसदी की गिरावट रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। वहीं लाभ में रहने वाले शेयरों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

एफआईआई ने गुरुवार को 4,447.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,447.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत कमजोर होकर 94.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code