hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राम-लक्ष्मण की तरह हैं मोदी-योगी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक हुये सितारे, जानिए किसने क्या कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > राम-लक्ष्मण की तरह हैं मोदी-योगी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक हुये सितारे, जानिए किसने क्या कहा…
मनोरंजनराष्ट्रीयहिन्दी

राम-लक्ष्मण की तरह हैं मोदी-योगी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक हुये सितारे, जानिए किसने क्या कहा…

Vinayak Barot
Last updated: January 22, 2024 2:28 pm
Vinayak Barot
Published: January 22, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 22 जनवरी। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई सितारे अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भावुक नजर आये। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी हिस्सा लेने के लिए आयोध्या पहुंचीं। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर फिल्मी सितारे बेहद खुश हैं।

संगीतकार अनु मलिक ने बताया कि वह राम मंदिर के सामने खुद को देखकर भावुक हो गये और आंखों से आसू बहने लगे। यह आपके साथ हो जाता है, आप इसे प्लान नहीं कर सकते हैं। सुभाष घई ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। बचपन से स्वप्न देखते थे । अयोध्या के बारे में देखते थे, सुनते थे। आज स्वयं अयोध्या में हैं और वो भी इस ऐतिहासिक दिन।

जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान मे हमें यहां तक बुला लिया, बहुत बड़ी बात है।महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज ने कहा कि मंदिर के माध्यम से एक बार फिर पुराना गौरव दिख रहा है। अनुपम खेर ने कहा कि आज हर्षोउल्लास का दिन है, जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार चिरंजीवी बेटे राम चरन के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो भगवान ने यह अवसर दिया।सोनू निगम प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं। मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज अभिभूत करने वाला दिन है। अब समय नहीं कट रहा कि भगवान राम प्रकट हों।

राम मंदिर भारत का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया : सुभाष घई

बॉलीवुड शोमैन एवं फिल्म निर्माता सुभाष घई अन्य मेहमानों के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। घई ने कहा, “राम मंदिर भारत का एक ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है। इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है? मैं आज बहुत खुश हूं। हम बचपन में सपने देखते थे और अयोध्या के बारे में पढ़ते और सुनते थे। आज हम इसी ऐतिहासिक दिन को लेकर अयोध्या में हैं।”

नेहवाल, मिताली ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शमिल होने पर खुशी जताई

दिग्गज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बेहद खुश नजर आईं। नेहवाल ने कहा कि इतना भव्य मंदिर आज खुला है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। बस मूर्ति देखने की देरी है।

क्रिकेटर अनिल कुंबले सपत्नीक समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “इस दिव्य अवसर का हिस्सा बनकर आनंद और धन्य हूं।”

राम-लक्ष्मण की तरह हैं मोदी, योगी: अभिनेता सुमन

बहुचर्चित फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ के अभिनेता सुमन ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम-लक्ष्मण की तरह हैं। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे सुमन ने श्री मोदी और श्री आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं। ये दोनों राम और लक्ष्मण की तरह हैं और अगर यह मंदिर यहां आया है, तो मुझे लगता है कि यह भगवान का काम है। उन्होंने इस मंदिर के निर्माण के लिए उन्हें बनाया है। यह मंदिर भारत का राष्ट्रीय स्मारक होगा।”

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर जानी मानी हस्तियों ने दी हर्ष मिश्रित प्रतिक्रिया

लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला महाभारत में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज का कहना है कि यह सौभाग्य है कि वह अभिषेक समारोह में भाग ले रहे हैं और यह सुखद दौर उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों की हत्या के बाद आया है।

समारोह में शामिल होने पहुंचे योग गुरु रामदेव ने कहा, “ सनातन का एक नया इतिहास रचा जा रहा है और अभिषेक के साथ ‘राम राज्य’ की शुरुआत हो रही है।”

बॉलीवुड संगीतकार अनु मलिक ने कहा, “हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें मेरे द्वारा रचित भजनों में से एक पसंद है। यह एक खूबसूरत एहसास है और मैं यहां उपस्थित होकर बहुत खुश हूं। जब मैंने मंदिर देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।”

पहली बार मंदिर पहुंचे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, “ आज के युग में भगवान राम के आदर्शों की बहुत जरूरत है।”

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने कहा “अयोध्या का संदेश है कि दुनिया हिंसा और युद्ध से मुक्त हो जाए। यह हमारी जिम्मेदारी है।”

रामलला की मूर्ति को आकार देने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने कहा, “वह इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हैं और उन्हें लगता है कि वह सपनों की दुनिया में हैं। मुझे लगता है कि अब मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं। मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं।”

You Might Also Like

पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एलओसी पार करने वाली टिप्पणी की आलोचना, कहा- ‘‘युद्ध भड़काने वाली बयानबाजी’’
बिम्सटेक सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड रवाना, पीएम शिनावात्रा से भी करेंगे मुलाकात
शशि थरूर, समेत ये 7 सांसद दुनिया के सामने खोलेंगे पाकिस्तान की पोल, मोदी सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी
भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की 36 वर्षों में पहली टेस्ट जीत, बेंगलुरु में 8 विकेट से हारी टीम इंडिया
वाराणसी में बैलून फेस्टिवल : देव दीपावली पर सतरंगे गुब्बारों से दिखेगी गंगा घाटों की अलौकिक छटा
TAGGED:ayodhyabollywoodMusician Anu MalikPran PratisthaRam MandirUP NEWS
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?