hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

Vinayak Barot
Last updated: January 1, 2022 11:28 am
Vinayak Barot
Published: January 1, 2022
Share
SHARE

जम्मू, 1 जनवरी। जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी धाम में नव वर्ष के पहले दिन शनिवार को तड़के दर्शनार्थियों की भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

नव वर्ष के पहले दिन भोर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के बीच हुआ हादसा

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर भोर में करीब 2.45 बजे यह हादसा हुआ, जब नव वर्ष की पहली सुबह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गई। वरिष्ठ अधिकारी और श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच चुके हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को श्रीमाता वैष्‍णो देवी नारायण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का एलान

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्रियों जितेंद्र सिंह और नित्यानंद राय से बात की और हालात का जायजा लिया।

Extremely saddened by the loss of lives due to a stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to JK LG Shri @manojsinha_ Ji, Ministers Shri @DrJitendraSingh Ji, @nityanandraibjp Ji and took stock of the situation.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022

भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का पीएम मोदी ने एलान किया है। दूसरी तरफ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। उप राज्यपाल के दफ्तर ने सभी घायलों का इलाज श्राइन बोर्ड की तरफ से कराए जाने की भी घोषणा की है।

उधर प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी व्यक्तिगत रूप से इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से उत्पन्न दुखद स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

श्राइन बोर्ड ने जारी किए हेल्‍पलाइन नम्‍बर

श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी किए हैं। ये नम्‍बर हैं – 01991-234804 और 01991-234053.

अन्‍य हेल्‍पलाइन नम्‍बर –

पुलिस नियंत्रण कक्ष कटरा – 01991-232010 और 9419145182.

पुलिस नियंत्रण कक्ष रियासी – 01991-45076 और 9622856295.

डी.सी. कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष – 01991-245763 और 9419839557.

You Might Also Like

Haryana Election Results: भूपेंद्र हुड्डा का दावा- हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 17 घायल
ओडिशा ट्रेन हादसा : सीएम नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
खामेनेई की अपील – ‘अब तो हमारा साथ दें अरब के मुसलमान देश, सबका एक ही दुश्मन इजराइल’
अमेरिका में प्रवासियों के अवैध प्रवेश को रोकने पर मेक्सिको सहमत- डोनाल्ड ट्रंप
TAGGED:12 devotees killed14 injuredjammu and kashmirMata Vaishno Devi DhamStampede in Vaishno Devi Dham
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : टीएमसी ने जारी की 291 प्रत्याशियों की सूची, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

Revoi Editor
Revoi Editor
March 17, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- जेलेंस्की चाहें तो जंग अभी खत्म हो जाये
गोरखपुर एकता यात्रा में बोले सीएम योगी- यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में कोई नया जिन्ना फिर न उभरे
भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास : पहली बार जीता ICC महिला विश्व कप, बारिश बाधित फाइनल में दक्षिण अफ्रीका 52 रनों से परास्त
पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?