hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बेंगलुरु रवाना होने से पहले बोले स्टालिन- ईडी चुनाव प्रचार में शामिल हो गया है
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बेंगलुरु रवाना होने से पहले बोले स्टालिन- ईडी चुनाव प्रचार में शामिल हो गया है
राष्ट्रीयहिन्दी

बेंगलुरु रवाना होने से पहले बोले स्टालिन- ईडी चुनाव प्रचार में शामिल हो गया है

Vinayak Barot
Last updated: July 17, 2023 3:18 pm
Vinayak Barot
Published: July 17, 2023
Share
SHARE

चेन्नई, 17 जुलाई। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी से जुड़े परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद सोमवार को इसे केंद्रीय जांच एजेंसी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह ‘चुनाव प्रचार’ में शामिल हो गई है।

कांग्रेस की ओर बुलाई गई विपक्ष की बैठक में बेंगलुरु रवाना होने से पहले स्टालिन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिवंगत जे जयललिता के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सरकार में 13 साल पहले पोनमुडी के खिलाफ यह ‘झूठा मामला’ दर्ज किया गया था।

स्टालिन ने कहा, ‘‘जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, राज्यपाल आर एन रवि पहले से ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब ईडी (चुनाव परिदृश्य) भी इसमें शामिल हो गई है। मुझे लगता है कि ऐसे में हमारे लिए चुनाव कार्य आसान हो जाएगा।’’ ईडी की छापेमारी पर स्टालिन ने कहा, ‘‘द्रमुक जरा भी चंतित नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यह ध्यान भटकाने के लिए रचाया गया ‘नाटक’ है।

उन्होंने कहा कि लोग सब देख रहे हैं और 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। राज्यपाल आरएन रवि और द्रमुक सरकार के बीच लंबित फाइलों और विधेयकों सहित कई मुद्दे पर टकराव होता रहा है। द्रमुक उन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी की तरह काम करने का आरोप लगाती रहती है। ईडी जिस धन शोधन मामले में जांच कर रही है वह अन्नाद्रमुक सरकार के कार्यकाल में दर्ज किया गया था।

इस सिलसिले में चेन्नई और विल्लुपुरम में द्रमुक नेता और उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली गई। द्रमुक अध्यक्ष ने कहा कि यह अन्नाद्रमुक थी जो राज्य में एक दशक तक लगातार सत्ता में रही लेकिन उसने इस मामले में कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि पोनमुडी को हाल ही में अन्नाद्रमुक सरकार के कार्यकाल में दर्ज एक अन्य मामले में बरी किया गया था और वह इस मामले का भी कानूनी रूप से सामना करेंगे।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए 17 और 18 जुलाई को विपक्ष की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘‘भारत खुद खतरे का सामना कर रहा है और विपक्ष की यह बैठक देश को बचाने के लिए है।’’

You Might Also Like

‘लटके-झटके’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुआ केस, NCW ने भी भेजी नोटिस
Manu Bhaker: लोकसभा ने ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई
राहुल गांधी का आरोप – भाजपा ने ओडिशा के लोगों और भगवान जगन्नाथ का अपमान किया 
टी20 विश्व कप : आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को दिखाया बाहर का रास्ता, जिम्बाब्वे पहली बार दूसरे दौर में
विश्वास है कि न्यायमूर्ति खन्ना विशिष्टता के साथ न्यायपालिका की सेवा करेंगे: खड़गे ने दी शुभकामनाएं
TAGGED:BANGLORedelection campaignSTALIN
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?