ICC टी20 विश्व कप : श्रीनाथ, मेनन और मदनगोपाल मैच अधिकारी के रूप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

दुबई, 3 मई। आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ के साथ अम्पायरद्वय नितिन मेनन और जयरमन मदनगोपाल अगले माह एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में प्रस्तावित ICC टी20 विश्व कप के दौरान मैच अधिकारी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आईसीसी ने पहले दौर के लिए 26 मैच अधिकारियों की घोषणा की

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप के पहले दौर के लिए 26 मैच अधिकारियों की सूची की घोषणा की। इसमें 20 अम्पायर नौ स्थलों पर 55 मैचों में अंपायरिंग करेंगे, जिसमें आईसीसी के मशहूर अम्पायर रिचर्ड इलिंगवर्थ, कुमार धर्मसेना, क्रिस गाफने और पॉल रीफेल शामिल हैं।

मदनगोपाल आईसीसी सीनियर पुरुष टूर्नामेंट में पदार्पण करेंगे

मदनगोपाल के अलावा सैम नोगास्की, अलाहुद्दीन पालेकर, राशिद रियाज और आसिफ याकूब भी आईसीसी सीनियर पुरुष टूर्नामेंट में पदार्पण करेंगे। वहीं छह रेफरियों में श्रीनाथ के अलावा रंजन मदुगले, जेफ क्रो और एंड्रयू पायक्रॉफ्ट भी शामिल हैं।

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार आईसीसी महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, ‘हमने अनुभवी मैच अधिकारियों को चुना है, हमें अपनी टीम पर गर्व है। हमें भरोसा है कि हमारे अधिकारी मजबूत प्रदर्शन करेंगे।’

अम्पायर : क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, क्रिस गाफने, माइकल गॉ, एड्रियन होल्डस्टोक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, अलाहुद्दीन पालेकर, रिचर्ड केटलबोरो, जयरमन मदनगोपाल, नितिन मेनन, सैम नोगास्की, अहसान रजा, राशिद रियाज, पॉल रिफेल, लैंगटन रूसेरे, शाहिद सैकत, रोडनी टकर, एलेक्स ह्वार्फ, जोएल विल्सन और आसिफ याकूब।

मैच रेफरी : डेविड बून, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रोफ्ट, रिची रिचर्डसन और जवागल श्रीनाथ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular