hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका की एक दिनी में लगातार 13वीं जीत, बांग्लादेश को 21 रनों से दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका की एक दिनी में लगातार 13वीं जीत, बांग्लादेश को 21 रनों से दी शिकस्त
खेलहिन्दी

एशिया कप क्रिकेट : श्रीलंका की एक दिनी में लगातार 13वीं जीत, बांग्लादेश को 21 रनों से दी शिकस्त

Vinayak Barot
Last updated: September 10, 2023 1:22 am
Vinayak Barot
Published: September 10, 2023
Share
SHARE

कोलम्बो, 9 सितम्बर। सह मेजबान श्रीलंका ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर फोर चरण में बांग्लादेश को 21 रनों से हरा कर एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार 13वीं जीत हासिल की जबकि लगातार दूसरी हार के चलते बांग्लादेश की फाइनल में प्रवेश की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा के दमदार 93 रनों (72 गेंद, दो छक्के, आठ चौके) की मदद से नौ विकेट र 257 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेशी टीम 48.1 ओवरों में 236 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Sri Lanka hold their nerves to seal a win against Bangladesh 👏#AsiaCup2023 | 📝 Scorecard: https://t.co/P4ICmwSkvF pic.twitter.com/Vc55xF2pNh

— ICC (@ICC) September 9, 2023

बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदय का एकल प्रयास नाकाफी रहा

बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज छठे क्रम पर उतरे तौहीद हृदय (82 रन, 97 गेंद, एक छक्का, सात चौके) ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया। उन्होंने 83 पर चार विकेट गिरने के बाद मुश्फिकुर रहीम (29) के साथ छठे विकेट पर 72 रनों की साझेदारी भी की। लेकिन 197 के योग पर सातवें बल्लेबाज के रूप में उनके आउट हो जाने के बाद टीम की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका, मथीषा पथिराना और महीष तीक्षणा ने आपस में नौ विकेट बांटे। साझा किए।

समरविक्रमा की तेजतर्रार पारी से श्रीलंका 250 के पार पहुंचा

इसके पूर्व श्रीलंका को 250 के पार पहुंचाने में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ समरविक्रमा की तेजतर्रार पारी के अलावा कुसल मेंडिस (50 रन, 73 गेंद, एक छक्का, छह चौके) और ओपनर पथुम निसांका (40 रन, 60 गेंद, पांच चौके) ने भी उपयोगी अंशदान किया। 34 पर पहला विकेट गिरने के बाद पथुम व मेंडिस ने 74 रनों की साझेदारी की। फिर समरविक्रमा ने कप्तान शनाका (24) के साथ छठे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।

स्कोर कार्ड

हालांकि बांग्लादेश के स्पिनरों ने रनों पर काफी हद तक अंकुश लगाया और कुल 23 ओवरों में 89 रन दिए जबकि तेज गेंदबाजों ने आपस में आठ विकेट साझा किए। इसमें हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने तीन-तीन जबकि शरिफुल इस्लाम को दो सफलता मिली।

भारत और पाकिस्तान की टक्कर आज

इस बीच चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को इसी मैदान पर सुपर फोर का अहम मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को लाहौर में हराया था। भारत व पाकिस्तान की मौजूदा टूर्नामेंट में यह दूसरी मुलाकात होगी। प्रारंभिक चरण में दोनों टीमों की टक्कर बारिश के चलते बीच में रद करनी पड़ी थी।

You Might Also Like

राज्यसभा चुनाव : 24 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, NDA के खाते में 19 सीटें, 3 सीटों पर 18 जून को मतदान
पसलियों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे
टी20 सीरीज : टीम इंडिया क्लीन स्वीप से वंचित, सूर्यकुमार के तूफानी शतक के बावजूद अंतिम मैच में परास्त
फ्रांस से विमान वापस भेजने का मामला : संदिग्ध मानव तस्करी की जांच के लिए एसआईटी गठित
पीएम मोदी ने लॉन्च की 5जी सर्विस, इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 का किया उद्घाटन
TAGGED:Asia Cup CricketBangladesh lostSri Lanka's 13th consecutive win in ODI
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?