hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमित शाह ने नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाए जाने को लेकर पीएम मोदी और जी-20 नेताओं को दी बधाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमित शाह ने नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाए जाने को लेकर पीएम मोदी और जी-20 नेताओं को दी बधाई
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

अमित शाह ने नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाए जाने को लेकर पीएम मोदी और जी-20 नेताओं को दी बधाई

Vinayak Barot
Last updated: September 10, 2023 1:58 am
Vinayak Barot
Published: September 10, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 सितम्बर। गृह मंत्री अमित शाह ने जी20 शिखर सम्मेलन में जी20 नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समूह के नेताओं को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जी20 के सदस्य देशों को नई दिल्ली जी20 घोषणा पत्र को अपनाने के लिए हार्दिक बधाई।

अमित शाह ने कहा, मानव जाति के कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे सभ्यतागत लक्ष्य की खोज में, सम्मानित जी20 नेता कूटनीति और सहयोग के माध्यम से राष्ट्रों के बीच विश्वास के पुल बनाने के लिए आम सहमति पर पहुंचे हैं। यह सभी के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

My warmest congratulations to PM @narendramodi and the member nations of the G20 on the adoption of the New Delhi G20 Leaders' Summit Declaration.

In pursuit of our civilizational goal of promoting the welfare of humankind, the esteemed G20 leaders have arrived at a consensus to… https://t.co/qQNzEIyRE7

— Amit Shah (@AmitShah) September 9, 2023

शाह, पीएम मोदी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन को अपना कर इतिहास रचा गया है। सर्वसम्मति और उत्साह से एकजुट होकर, हम बेहतर, अधिक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण भविष्य के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करने का संकल्प लेते हैं। जी20 के सभी सदस्यों के समर्थन और सहयोग के लिए उनके प्रति आभार।’

G20 वैश्विक भलाई के लिए अपने मिशन में दृढ़ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा के साथ एक तस्वीर ली। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट भी किया, ‘अपने सदस्यों की सामूहिक प्रतिबद्धता के तहत G20 वैश्विक भलाई के लिए अपने मिशन में दृढ़ है।’

Under the collective commitment of its members, the G20 stands resolute in its mission to deliver for global good.

A picture with President @LulaOficial, President @CyrilRamaphosa, @POTUS @JoeBiden and Mr. Ajay Banga. pic.twitter.com/kebAeWshok

— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2023

ऐतिहासिक रहा जी20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन

उल्लेखनीय है कि जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रमुख मतभेदों को दूर करते हुए शनिवार को सदस्यों देशों ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन’ को अपनाया। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कामयाबी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विश्वास की कमी को समाप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर मोदी ने यह भी घोषणा की कि अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Daily Wrap| Day- 1 of #G20 Summit

From PM @narendramodi's impactful opening statement to the African Union officially becoming a permanent member of the G20, here's a recap of the key highlights.

Watch👇#G20India2023 #G20India @g20org pic.twitter.com/bpZaV42puc

— PIB India (@PIB_India) September 9, 2023

निर्णय प्रक्रिया में बढ़ाएंगे महिलाओं की भागीदारी

जी20 देशों ने दुनिया में लैंगिक असमानता दूर करने पर सहमति जताई। घोषणा पत्र में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था की निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में महिलाओं की संपूर्ण, बराबर, प्रभावी और अर्थपूर्ण भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास होगा। इस दिशा में ब्रिस्बन लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।

You Might Also Like

भारतीय शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी ने हिट किया रिकॉर्ड हाई
‘सच्ची आजादी’ वाले बयान पर घिरे RSS प्रमुख, तेजस्वी यादव बोले – मोहन भागवत को होश में बात करनी चाहिए
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्ष
‘INDIA’ के 20 सांसद कल मणिपुर दौरे पर जाएंगे, सरकार और संसद को जमीनी स्थिति से कराएंगे अवगत
इमरान खान ने पीसीबी अध्यक्ष पर कसा करारा तंज : भारत को हराने के लिए सेना प्रमुख मुनीर के साथ पारी का आगाज करें नकवी
TAGGED:amit shahG-20 leadersNew Delhi DeclarationShah congratulated PM Modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?