hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इस्लामाबाद विस्फोट के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भयभीत, 8 खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने का फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > इस्लामाबाद विस्फोट के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भयभीत, 8 खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने का फैसला
खेलअंतरराष्ट्रीयहिन्दी

इस्लामाबाद विस्फोट के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भयभीत, 8 खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने का फैसला

Revoi Editor
Last updated: November 13, 2025 1:35 am
Revoi Editor
Published: November 13, 2025
Share
SHARE

रावलपिंडी, 12 नवम्बर। सम्प्रति पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम के आठ खिलाड़ियों ने इस्लामाबाद में एक दिन पूर्व हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते घर लौटने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के एक सूत्र ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। इस घटना के कारण रावलपिंडी में गुरुवार को निर्धारित दूसरा वनडे रद किया जा सकता है। इसके पूर्व पाकिस्तान ने मंगलवार को यहीं खेले गए पहले वनडे में छह रनों से जीत दर्ज की थी।

खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर जताई थी चिंता

गौरतलब है कि इस्लामाबाद की एक कोर्ट परिसर में पार्किंग एरिया के बाहर सोमवार की दोपहर हुए कार धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर बोर्ड के सामने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने पाकिस्तान दौरा रद करने की इच्छा बोर्ड से जताई थी। उसके बाद आठ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से लौटने का फैसला लिया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसा श्रीलंकाई टीम को तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के बाद जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलनी थी। सूत्रों के अनुसार रावलपिंडी और इस्लामाबाद की नजदीकी के कारण खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और स्वदेश लौटने की इच्छा व्यक्त की।

नकवी ने खिलाड़ियों से की थी मुलाकात

हालांकि इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें ‘फूलप्रूफ सुरक्षा’ का आश्वासन दिया था। लेकिन खिलाड़ी इससे आश्वस्त नहीं थे।

SLC ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने पर ‘औपचारिक समीक्षा‘ की धमकी दी

इस बीच क्रिकेट की वैश्विक वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सुरक्षा चिंताओं के चलते मौजूदा पाकिस्तान दौरे को छोड़ने पर ‘औपचारिक समीक्षा’ की धमकी दी है।

एक दिनी सीरीज के बचे दो मैच एक दिन आगे सरकाए गए

बुधवार देर रात तक दौरे के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श चला, जिसमें खिलाड़ी, टीम प्रबंधन, एसएलसी अधिकारी और पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। ये बातचीत देर से समाप्त होने और अनिश्चितता के कारण अन्य व्यवस्थाओं के ठप होने के कारण, श्रृंखला के बाकी बचे दो एकदिवसीय मैचों को अब एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने घोषणा की कि ये मैच 14 और 16 नवम्बर को खेले जाएंगे जबकि पहले ये 13 और 15 नवम्बर को होने वाले थे।

3 वर्ष पूर्व न्यूजीलैंड टीम सुरक्षा कारणों से स्वदेश लौट गई थी

स्मरण रहे कि तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने रावलपिंडी में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को आखिरी वक्त पर रद कर दिया था और सुरक्षा खतरे की विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद बिना मैच खेले ही स्वदेश लौट गई थी।

2009 में श्रीलंका टीम पर हुआ था हमला

उसके पहले मार्च 2009 में, टीटीपी आतंकियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था। इसे बाद लगभग 10 वर्षों तक कोई विदेशी क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं आई थी।

You Might Also Like

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न : सोनिया गांधी कर सकती हैं पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में चला अतिक्रमण रोधी अभियान
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के प्रशंसकों को करना पड़ेगा और इंतजार, दिल्ली में प्रस्तावित कॉन्सर्ट स्थगित
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा विवरण, पूछा – ‘किन 3.66 लाख वोटरों के नाम काटे गए?’
उत्तर प्रदेश : नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ी, हाई स्कूल तक के सभी स्कूल भी मकर संक्रांति तक बंद
TAGGED:8 players decide to return homeCricketIslamabad blastSri Lankan cricket team fearful
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?