hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बनगांव की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी- TMC की निर्ममता से मां, माटी और मानुष को गहरा नुकसान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बनगांव की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी- TMC की निर्ममता से मां, माटी और मानुष को गहरा नुकसान
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बनगांव की चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी- TMC की निर्ममता से मां, माटी और मानुष को गहरा नुकसान

Revoi Editor
Last updated: April 26, 2026 7:18 pm
Revoi Editor
Published: April 26, 2026
Share
SHARE

बनगांव (पश्चिम बंगाल), 26 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति से एक दिन पहले रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव शहर में आयोजित विजय संकल्प सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी की निर्ममता ने बंगाल की पहचान (मां, माटी और मानुष) को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

‘मां को रुलाया, माटी बेची और मानुष पलायन के लिए बाध्य हुआ’

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘15 साल पहले टीएमसी ‘मां-माटी-मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज उनके मुंह से ये शब्द तक नहीं निकलते। अगर वे इसका जिक्र करेंगे, तो उनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया।’

उन्होंने कहा कि बंगाल के पास अपार संभावनाएं हैं और यह राज्य फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा, “नेताजी ने कहा था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’ आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है। आप हमें अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे।”

जनता ने पहले चरण में टीएमसी के अहंकार को तोड़ दिया

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने पहले चरण में टीएमसी के अहंकार को तोड़ दिया है और दूसरे चरण में भाजपा की बड़ी जीत तय होगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘टीएमसी के महाजंगलराज की सबसे बड़ी पीड़ित हमारी बहनें और बेटियां हैं। संदेशखाली में बहनों के साथ अन्याय हुआ, लेकिन सरकार ने गुंडों का साथ दिया। बेटियां लापता हो रही हैं और सरकार सोई हुई है।’ उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इन घटनाओं को कभी नहीं भूलना चाहिए और चार मई के बाद भाजपा सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ सख्त काररवाई की जाएगी।

The message from Bangaon is… West Bengal has completely rejected the TMC. pic.twitter.com/z5f9xAw1Zw

— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026

महिलाओं के लिए भाजपा के कई वादों का भी जिक्र किया

सभा में प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई वादों का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं दी जाएंगी। ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीकाकरण मुफ्त होगा। गर्भावस्था के दौरान 21,000 रुपये की सहायता और बेटियों की ग्रेजुएशन के लिए 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘बेटियों की पढ़ाई और दवाई की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार लेगी।’ इसके अलावा पीएम मोदी ने हर साल 36,000 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में जमा करने, आंगनवाड़ी और महिला हेल्थ वर्कर्स के वेतन में सुधार और सरकारी नौकरियों में बेटियों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी वादा किया।

किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दोगुना किया है और जूट किसानों से खरीद तीन गुना बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि गेहूं और चावल की पैकेजिंग में जूट को अनिवार्य किया गया है और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि जूट उद्योग को बढ़ावा मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का सिंडिकेट जूट मिलों को ठीक से चलने नहीं देता।

प्रधानमंत्री ने गरीबों और आम जनता के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुफ्त राशन देती है, जिससे लोगों को सालाना 7,000 से 10,000 रुपए तक की बचत होती है। जिन महिलाओं के पास पक्का घर नहीं है, उन्हें 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि टीएमसी सरकार ने लोगों को आर्सेनिक युक्त पानी पीने के लिए मजबूर किया है, जबकि भाजपा सरकार हर घर तक साफ पानी पहुंचाने का काम करेगी। इसके अलावा छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 80,000 रुपये की मदद भी दी जाएगी।

You Might Also Like

ECINET एप को और बेहतर बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से मांगे सुझाव
रूस के भीषण हमलों के बाद यूक्रेन में बढ़ा संकट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
भारत ने इजराइल-ईरान टकराव पर SCO के बयान से किनारा किया, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति
पीएम मोदी की स्वीडन यात्रा सफल : नॉर्वे के लिए हुए रवाना, विदेश मंत्रालय ने गिनाई प्रमुख उपलब्धियां
‘न्यूजक्लिक’ केस : पुरकायस्थ व चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने और 5 दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत
TAGGED:Bengal electionsdeep harm to 'Maa-Maati and Manush'election rally in BangaonPM Modi attacks TMC
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?