1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, CCU में चल रहा इलाज
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, CCU में चल रहा इलाज

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में नहीं हो रहा सुधार, CCU में चल रहा इलाज

0
Social Share

लखनऊ, 4 अक्टूबर। गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती सपा संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालात गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर लगाता निगरानी रख रही है। मुलायम सिंह की सेहत की जानकारी लेने के लिए राम गोपल यादव हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मुलायम सिंह के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है।

बता दें कि सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद शनिवार को उन्हें गुरग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पहले प्राइवेट वार्ड में रखा गया, बाद में ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन अब क्रिटिकल केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

  • देशभर में दुआओं का दौर जारी

इस बीच नेताजी के लिए मदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी है। सपा कार्यकर्ता अपने नेता के लिए महा मृत्युंजय जाप भी करवा रहे है। मंदिरों में होने वाले पूजा-पाठ की तस्वीरें-वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट किए जा रहे हैं। मुलायम की सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code