1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, पेट में तकलीफ के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, पेट में तकलीफ के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ी, पेट में तकलीफ के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

0
Social Share

नई दिल्ली, 15 जून। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी परेशानी के कारण रविवार की रात सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि 78 वर्षीया कांग्रेस नेता को रात करीब नौ बजे गैस्ट्रोइंटेरोलाजी विभाग में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि सोनिया की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। उल्लेखनीय है कि गत नौ जून को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की सर गंगा राम अस्पताल में मेडिकल जांच हुई थी।

शिमला में बिगड़ी थी सोनिया की तबीयत

इससे पहले गत सात जून को भी सोनिया गांधी की तबीयत शिमला में खराब हो गई थी। शिमला में उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उन्होंने वहीं इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ परीक्षण करवाए थे।

हालांकि हाल के महीनों में यह पहली बार नहीं है, जब सोनिया गांधी को चिकित्सा जांच से गुजरना पड़ा है। फरवरी में उन्हें पेट से संबंधित समस्याओं के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

2023 में सांस से जुड़े इंफेक्शन में हुईं थीं भर्ती

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सोनिया गांधी को सांस संबंधी इंफेक्शन की वजह से गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मेडिकल बुलेटिन में अजय स्वरूप ने बताया था कि उन्हें चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में इलाज दिया गया। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगातार निगरानी कर रही थी। तब उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code