1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – लोकतंत्र को दरकिनार कर चलाई जा रही तानाशाही
सोनिया गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – लोकतंत्र को दरकिनार कर चलाई जा रही तानाशाही

सोनिया गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा – लोकतंत्र को दरकिनार कर चलाई जा रही तानाशाही

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी क्रम में पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा फहराकर देश और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है। इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

सोनिया गांधी ने कहा कि, हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों आज हम सब 137 साल पुरानी अपनी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है।

देश की आजादी के लिए कांग्रेस नेताओं ने दिया बलिदान

आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली। आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया।

सोनिया गांधी ने आगे कहा, एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई। वह इसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते। आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code