1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि, दैनिक पॉजिटिविटी रेट फिर 10 फीसदी से ऊपर
भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि, दैनिक पॉजिटिविटी रेट फिर 10 फीसदी से ऊपर

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि, दैनिक पॉजिटिविटी रेट फिर 10 फीसदी से ऊपर

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 फरवरी। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच नए संक्रमितों की संख्या लगातार तीसरे दिन दो लाख से कम 1,72,433 दर्ज की गई। लेकिन यह संख्या पिछले 24 घंटे के मुकाबले 6.8 फीसदी ज्यादा रही। यही वजह थी कि दैनिक संक्रमण दर भी एक बार फिर 10 फीसदी से ऊपर 10.99 प्रतिशत हो चुकी है।

केरल का बैकलॉग जोड़कर दिनभर में दर्शाई गईं 1,008 मौतें

हालांकि दिनभर में 2,59,107 लोग स्वस्थ घोषित किए गए तो इस दौरान 673 लोगों की मौत हुई। लेकिन केरल का 335 बैकलॉग जोड़कर दो फरवरी की तिथि में कुल 1,008 लोगों की मौत दर्शाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को जारी नई बुलेटिन में यह जानकारी दी।

रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से ऊपर पहुंचा, देश में 15.33 लाख एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड मरीजों का रिकवरी रेट 95 से पार जाते हुए 95.14 फीसदी हो गया है जबकि मृत्य दर में और 0.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और मौजूदा दर 1.19 फीसदी है। इसी क्रम में एक्टिव रेट गिरकर 3.67 पीसदी हो गया है। दिनभर में 87,682 एक्टिव केस कम हुए। इसके साथ ही बुधवार की रात तक देश में कुल 15,33,921 इलाजरत मरीज थे।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

केरल –     एक्टिव केस 3,78,564     नए केस 52,199

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,77,999  नए केस 14,013

कर्नाटक – एक्टिव केस 1,77,276     नए केस 20,505

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 1,77,131    नए केस 18,067

आंध्र प्रदेश – एक्टिव केस 1,00,622 नए केस 5,983

टीकाकरण का आंकड़ा 167.87 करोड़ के पार पहुंचा

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 383 दिनों में अब तक 1,67,87,93,137 लोग वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज ले चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 55,10,693 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी क्रम में बुधवार को 15,69,449 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही दो फरवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 73.40 करोड़ तक जा पहुंची है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code