hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दुर्गापुर रेप केस में छठी गिरफ्तारी : अब पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार, पुलिस ने गैंगरेप के आरोप किए खारिज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दुर्गापुर रेप केस में छठी गिरफ्तारी : अब पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार, पुलिस ने गैंगरेप के आरोप किए खारिज
राष्ट्रीयहिन्दी

दुर्गापुर रेप केस में छठी गिरफ्तारी : अब पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार, पुलिस ने गैंगरेप के आरोप किए खारिज

Revoi Editor
Last updated: October 15, 2025 2:08 pm
Revoi Editor
Published: October 15, 2025
Share
SHARE

दुर्गापुर, 15 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अब पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी की गई है। आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी की मंगलवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद पुलिस ने पीड़िता के बैचमेट वासिफ अली को गिरफ्तार कर लिया।

इसके पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी ने गैंगरेप के आरोपों को भी खारिज किया और कहा, ‘रेप मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में से एक ने उसके साथ रेप किया।’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अपराधी कौन है। उन्होंने कहा, ‘घटना वाले दिन सभी पांचों आरोपितों, छात्रा और उसकी सहपाठी के कपड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, कई अन्य जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। हम छात्रा के सहपाठी को भी संदेह के दायरे से बाहर नहीं छोड़ रहे हैं।’

इस प्रेस वार्ता के एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने पीड़िता के सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का गोपनीय बयान दर्ज किया। दोपहर में पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए आरोपितों के साथ परनगंज जंगल गई।

फिलहाल गौर करने वाली बात यह है कि दुर्गापुर रेप केस के चारों दिन बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेडिकल छात्रा के साथ केवल एक व्यक्ति ने ही रेप किया था। हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों पर भरोसा करें तो पीड़िता का मालदा के कालियाचक निवासी वासिफ अली से पांच महीने पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों मेडिकल के दूसरे वर्ष के छात्र हैं। पुलिस ने पिछले शुक्रवार को उस समय का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है, जब वासिफ अली पीड़िता के साथ कॉलेज के गेट से निकला था और बिजरा गांव की ओर लौटते हुए मेडिकल कॉलेज के गेट की ओर आया, कुछ देर खड़ा रहा और फिर मोहन बागान एवेन्यू रोड पर चला गया।

उल्लेखनीय है कि दुर्गापुर के शोभापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार की शिकायत मिलने के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के न्यू टाउनशिप थाने और दुर्गापुर थाने की पुलिस हरकत में आई और तुरंत जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने निजी मेडिकल कॉलेज से सटे बिजरा इलाके से पांच आरोपितों – अपू बाउरी, शेख फिरदौस, शेख रियाजुद्दीन, शेख नसीरुद्दीन और शेख शफीकुल को को गिरफ्तार किया। दुर्गापुर उपजिला न्यायालय ने सभी आरोपितों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

You Might Also Like

मेरठ सौरभ हत्याकांड: 14 दिन बाद आमने-सामने आए ‘कातिल’, एक-दूजे को देख इमोशनल हुए मुस्कान और साहिल
बॉलीवुड : आलिया भट्ट ने शेयर किया ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया पोस्टर
भारत में कोरोना संकट : केरल में हालात चिंताजनक, 24 घंटे में 31 से ज्यादा नए केस, पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी
शिवसेना ने कांग्रेस को दी सलाह, कहा- फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत
उत्तराखंड : 10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
TAGGED:police dismiss gang rape chargesSixth arrest in Durgapur rape caseVictim's friend arrested
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

मैं तुर्किये में पुतिन का इंतजार करूंगा’… यूक्रेन के राष्ट्रपति को रूस से युद्धविराम की उम्मीद

Revoi Editor
Revoi Editor
May 12, 2025
Deadlines for Filling Income Tax Returns Extended
દિલ્હીમાં પ્રદુષણના કારણે વધ્યો કોરોનાનો મૃત્યું આંક -મૃત્યુ દરમાં 3 ટકાનો વધારો
Covid-19: ‘Pfizer, AZ vaccines ‘highly effective’ against Delta variant’
इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?