hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रावण की पूर्णिमा कल, इस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई की कलाई पर राखी 
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > श्रावण की पूर्णिमा कल, इस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई की कलाई पर राखी 
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

श्रावण की पूर्णिमा कल, इस शुभ मुहूर्त में बांधें भाई की कलाई पर राखी 

Revoi Editor
Last updated: August 8, 2025 1:00 pm
Revoi Editor
Published: August 8, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 अगस्त। भोलेनाथ को प्रिय श्रावण मास का समापन शनिवार, 9 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ हो रहा है। यह दिन सावन पूर्णिमा व्रत और रक्षा बंधन के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा पर आयुष्मान और सौभाग्य जैसे योगों का शुभ संयोग बन रहा है, जो इस दिन को और भी विशेष बनाता है।

पूर्णिमा तिथि दोपहर 2.12 बजे के बाद शुरू होगी

दृक पंचांग के अनुसार, शनिवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 07 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि दोपहर 2 बजकर 12 बजे के बाद शुरू होगी, जो रक्षा बंधन और पूर्णिमा व्रत के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे।

श्रावण पूर्णिमा का व्रत भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित

श्रावण पूर्णिमा का व्रत भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने वाले को प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा करें। पूजा में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, और घी अर्पित करें। इसके बाद इत्र, बेलपत्र, काला तिल, जौ, गेहूं, गुड़ समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इस दिन चंद्र देव की पूजा करना भी लाभदायी माना जाता है। ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या पाप ग्रहों की युति में होते हैं, उनके लिए श्रावण मास की पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण बन जाती है।

चंद्र देव के पूजन के बाद जल और दूध से अर्घ्य देना चाहिए

चंद्र देव के पूजन के बाद जल और दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इसके लिए जल में दूध और चीनी मिलाकर चांदी के पात्र से चंद्रमा को अर्घ्य दें और ‘ओम सोम सोमाय नम:’ के साथ ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘ओम सोमेश्वराय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए।

व्रत की शुरुआत सूर्योदय से होती है और चंद्रोदय के बाद पूर्णिमा तिथि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। व्रत के दौरान फलाहार ग्रहण करना चाहिए। पूजा के बाद जरूरतमंदों और ब्राम्हणों को दान देना शुभ माना जाता है।

भद्रा का प्रभाव सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा

खास बात है कि पूर्णिमा के दिन भद्रा का प्रभाव सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा, जिससे यह समय राखी बांधने के लिए उपयुक्त है। ऐसे में पूरे दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा सकता है। वहीं, शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। महाराष्ट्र में राखी पूर्णिमा को नारली अथवा नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में इसे अवनी अवित्तम के रूप में मनाया जाता है, जो ब्राह्मण समुदाय के लिए नए यज्ञोपवीत पहनने और पुराने यज्ञोपवीत को बदलने का एक महत्वपूर्ण दिन होता है, जिसे श्रावणी भी कहा जाता है। आंध्र प्रदेश में यज्ञोपवीत बदलने के त्योहार को जन्ध्याला पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भारत के अन्य क्षेत्रों में, श्रावण पूर्णिमा के दौरान यज्ञोपवीत बदलने के अनुष्ठान को उपाकर्म के रूप में जाना जाता है।

 

You Might Also Like

यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन का शव दान करेगा परिवार, 21 मार्च को भारत पहुंचेगा पार्थिव शरीर
केरल में के तिरुवनंतपुरम में कर्ज से लदे एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की खुदकुशी
रेल हादसा : त्रिवेंद्रम-निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस की AC बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Sakshi Murder Case: साहिल के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट से खुलेगा राज, पूछताछ में लगे अहम सुराग
दिल्ली में बकरीद की धूम: मुस्लिम समुदाय ने अदा की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
TAGGED:auspicious momentRaksha BandhanShravan's full moontie Rakhi on your brother's wrist
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?